फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Ford Recall: Automaker Announces Another Recall Mustang Vehicles

Ford के रिकॉल का सिलसिला जारी: फिर लाखों गाड़िया हुई रिकॉल, वाइपर और गियरबॉक्स से जुड़ी ये समस्या आई सामने

Wed, 08 Jul 2026 09:43 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 08 Jul 2026 09:43 AM IST
सार

Ford Recall: फोर्ड के रिकॉल का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। कंपनी ने एक बार फिर लाखों वाहनों को बुलाने का फैसला लिया है। आइए जानते हैं इस बार इसमें क्या खामी सामने आई है और इसका किन मॉडल्स पर असर पड़ा है...
 

विज्ञापन
Ford Recall: Automaker Announces Another Recall Mustang Vehicles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Ford Mustang Recall: ऑटो कंपनी फोर्ड मोटर्स के रिकॉल के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक बार फिर कंपनी ने अमेरिका में 1,10,626 Mustang (फोर्ड मस्टैंग) वाहनों को रिकॉल का एलान किया है। इस बार दो अलग-अलग तकनीकी खामियां सामने आई हैं। इनमें कुछ वाहनों में विंडशील्ड वाइपर सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है, जबकि कुछ मॉडल्स में रियर डिफरेंशियल के अहम हिस्से के टूटने का खतरा बताया गया है। इसकी जानकारी अमेरिकी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने दी है।

विज्ञापन


पहले रिकॉल में क्या है समस्या?
रॉयटर्स के अनुसार पहले रिकॉल के तहत फोर्ड मस्टैंग और मस्टैंग जीटीडी मॉडल्स प्रभावित हैं। कंपनी का कहना है कि ठंडे मौसम में इन वाहनों के विंडशील्ड वाइपर केवल हाई-स्पीड मोड पर काम कर सकते हैं, जबकि वॉशर सिस्टम भी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इससे खराब मौसम में ड्राइवर की विजिबिलिटी प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन


दूसरे रिकॉल में किन वाहनों पर असर?
दूसरे रिकॉल के तहत 42,784 फोर्ड मस्टैंग Mach-E इलेक्ट्रिक एसयूवी को बुलाया गया है। इन वाहनों में देखा गया कि रियर डिफरेंशियल पिनियन शाफ्ट टूटने का जोखिम है। अगर ऐसा होता है, तो वाहन की ड्राइव पावर खत्म हो सकती है। साथ ही, अगर पार्किंग ब्रेक नहीं लगाया गया हो, तो वाहन अपने-आप आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को क्या करना होगा?
फोर्ड ने कहा है कि प्रभावित वाहनों की नि:शुल्क जांच, मरम्मत या जरूरत पड़ने पर पार्ट्स बदले जाएंगे। इसके लिए ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही वाहन मालिकों को अधिकृत डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।


क्यों बढ़ रहे हैं रिकॉल के मामले?
हाल के वर्षों में फोर्ड ने कई बार बड़े रिकॉल का एलान किया है। इसमें सुरक्षा से जुड़ी संभावित खामियों का पता चला है, इसी वजह से कंपनी प्रभावित वाहनों को बुलाकर उन्हें ठीक कर रही है। अभी हाल का रिकॉल का फैसला भी सुरक्षा को देखते हुए ही लिया गया है, जिससे सड़क पर किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed