फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Tips: Avoid These Seat Covers Your Airbags Not Deploy Properly

Car Safety Tips: नई कार में भूलकर भी न लगवाएं ऐसे सीट कवर, वरना जरूरत पड़ने पर एयरबैग नहीं करेंगे सही से काम

Wed, 08 Jul 2026 07:13 AM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 08 Jul 2026 07:13 AM IST
सार

Car Seat Cover: नई कार में सीट कवर लगवाने से पहले क्या आपने कभी एयरबैग कंपैटिबिलिटी चेक की है? क्योंकि गलत सीट कवर न केवल आपकी सेफ्टी फीचर को बेकार करती है, बल्कि आपको भी खतरे में डाल सकता है। जानिए सही सीट कवर चुनना का सही तरीका...
 

विज्ञापन
Tips: Avoid These Seat Covers Your Airbags Not Deploy Properly
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Airbag Compatible Seat Cover: नई कार हो या पुरानी, लगभग हर कार मालिक चाहता है कि उसकी गाड़ी साफ-सुथरी और स्टाइलिश दिखे। इसी वजह से लोग अक्सर नए सीट कवर लगवाते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि गलत सीट कवर सिर्फ कार का लुक ही नहीं, बल्कि आपकी सुरक्षा को भी प्रभावित कर सकता है। अगर सीट कवर सही तरह का नहीं है, तो दुर्घटना के समय एयरबैग समय पर नहीं खुल पाएगा, जिससे गंभीर चोट का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


सीट कवर का एयरबैग से क्या संबंध है?

  • आजकल अधिकांश नई कारों में सीट के अंदर एसआरएस साइड एयरबैग्स दिए जाते हैं। दुर्घटना होने पर ये एयरबैग पलक झपकते हीबाहर निकलकर ड्राइवर और यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हैं।
  • विज्ञापन
  • लेकिन अगर सीट पर ऐसा कवर लगाया गया है, जो एयरबैग के बाहर आने का रास्ता रोक देता है, तो एयरबैग सही समय पर नहीं खुलेगा या गलत दिशा में खुल सकता है। ऐसी स्थिति में कार का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा फीचर भी प्रभावी नहीं रह जाता।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


कैसे पहचानें कि आपकी सीट में एयरबैग है?

  • सीट कवर खरीदने से पहले अपनी कार की आगे वाली सीट के किनारे जरूर देखें।
  • अगर वहां एसआरएस एयरबैग या एयरबैग लिखा है, तो इसका मतब है कि सीट के अंदर साइड एयरबैग मौजूद है।
  • ऐसी कारों के लिए सामान्य सीट कवर नहीं, बल्कि एयरबैग-कंपैटिबल सीट कवर ही इस्तेमाल करना चाहिए।


एयरबैग-कंपैटिबल सीट कवर में क्या खास होता है?
इन सीट कवरों में खास तरह की सिलाई होती है। जब दुर्घटना के दौरान एयरबैग खुलता है, तो यह सिलाई तुरंत टूट जाती है और एयरबैग बिना किसी रुकावट के बाहर निकल आता है। इससे एयरबैग अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर पाता है।



यूनिवर्सल सीट कवर क्यों नहीं खरीदने चाहिए?

  • बाजार में ऐसे कई यूनिवर्सल सीट कवर्स मिलते हैं, जो हर कार में फिट होने का दावा करते हैं, लेकिन हर कार की सीट का आकार, डिजाइन और एयरबैग की पोजिशन अलग होती है।
  • ऐसे कवर कई बार सही फिट नहीं बैठते और एयरबैग के रास्ते में बाधा बन सकते हैं। इसलिए हमेशा अपनी कार के मॉडल-विशिष्ट सीट कवर ही चुनें।


सीट कवर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
अगर आप अपनी नई या पुरानी कार में सीट बेल्ट लगवाने का सोच रहे हैं, तो इन बातों की गांठ बांध लीजिए...

  • पहले जांचें कि सीट पर एसआरएस एयरबैग या एयरबैग लिखा है या नहीं।
  • केवल एयरबैग कंपैटिबल सीट कवर ही खरीदें।
  • यूनिवर्सल सीट कवर के बजाय अपनी कार के मॉडल के अनुसार बने कवर चुनें।
  • सीट कवर लगवाते समय सही फिटिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed