फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Yamaha Aerox E Launched in India: Price, 117km Range, Battery and Features

Yamaha Aerox E: यामाहा ने लॉन्च किया अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एरोक्स ई, एक बार चार्ज पर चलेगा 117 किमी!

Wed, 08 Jul 2026 02:40 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 08 Jul 2026 02:40 PM IST
सार

Yamaha Electric Scooter Aerox E Launched In India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए वाहनों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। यामाहा की ओर से भी ईवी स्कूटर सेगमेंट में Yamaha Aerox E को लॉन्च कर दिया है। इसकी क्या खासियत और कीमत है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Yamaha Aerox E Launched in India: Price, 117km Range, Battery and Features
यामाहा का इलेक्ट्रिक स्कूटर एरोक्स ई - फोटो : यामाहा

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर और मोटरसाइकिल मांग लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से अलग अलग सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। साथ ही नए स्कूटर और मोटरसाइकिल को निर्माताओं की ओर से पेश और लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में यामाहा की ओर से भी प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में नए Yamaha Aerox E को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर में किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। सिंगल चार्ज में इसे कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुआ स्कूटर

यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha Aerox E को लॉन्च कर दिया है। निर्माता की ओर से इसकी कीमत की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

विज्ञापन


क्या है खासियत

निर्माता की ओर से इस स्कूटर में एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ईको, स्टैंडर्ड, पावर और बूस्ट मोड दिया है। साथ ही इस स्कूटर में ABS, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, 14 इंच अलॉय व्हील्स और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कितनी दमदार बैटरी

यामाहा की ओर से इस स्कूटर को 1.5 kWh की दो रिमूवेबल बैटरी दी गई हैं। जिसके साथ 9.5 KWh की मोटर मिलती है। इस मोटर से स्कूटर को 12.9 हॉर्स पावर और 48 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सिंगल चार्ज में स्कूटर को 117 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 95.5 किलोमीटर प्रति घंटे तक है।


कितनी है कीमत

इस स्कूटर को यामाहा की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में ऑफर किया गया है। इसे 2.82 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed