{"_id":"6a4dc1a642ca86ad4e021dbd","slug":"tips-this-tiny-door-hole-save-car-from-rust-during-monsoon-2026-07-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश में कार के ड्रेनेज होल्स को न करें इग्नोर: जंग और इलेक्ट्रॉनिक्स खराब होने का है खतरा; ऐसे करें साफ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
बारिश में कार के ड्रेनेज होल्स को न करें इग्नोर: जंग और इलेक्ट्रॉनिक्स खराब होने का है खतरा; ऐसे करें साफ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 08 Jul 2026 08:49 AM IST
सार
Car Care Tips: मानसूम शुरू होने पर कई बार लोग कार की बॉडी और इंजन तो चेक कर लेते हैं, लेकिन दरवाजों के नीचे बने छोटे ड्रेनेज होल्स पर ध्यान नहीं देते। जिसका नतीजा यह होता है कि धीरे-धीरे वहां पानी जमा होने के कारण वह अंदर से ही दरवाजों को सड़ाने लगता है, लेकिन अधिकतर लोगों को नहीं पता कि इसके समाधान के लिए एक सीक्रेट फीचर कार में ही मौजूद है, जिससे आप घर बैठे आसानी से अंदर जमे पानी का साफ कर सकेंगे। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन
1 of 3
मानसून कार केयर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Car Door Drain Hole: अक्सर लोगों को लगता है कि कार के दरवाजे तो पूरी तरह सील हैं, इससे अंदर पानी तो जा नहीं पाएगा, लेकिन वास्तविकता इससे अलग होती है। भारी बारिश के दौरान खिड़की के शीशे और उसकी रबर बीडिंग के बीच बने हल्के गैप से पानी धीरे-धीरे दरवाजे के अंदर चला जाता है और लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं लग पाता। इसीलिए कार निर्माता कंपनियां दरवाजों के निचले हिस्से में छोटे-छोटे ड्रेनेज होल्स देती हैं, ताकि अंदर गया पानी तुरंत बाहर निकल सके।
फिर समस्या कहां आती है?
समय के साथ बारिश के पानी के साथ धूल, मिट्टी और कीचड़ भी दरवाजे के अंदर पहुंच जाते हैं। फिर यही गंदगी नीचे बने ड्रेनेज होल्स में जमा होकर उन्हें बंद कर देती है। जब ये होल्स ब्लॉक हो जाते हैं, तो पानी बाहर नहीं निकल पाता और दरवाजे के अंदर जमा होने लगता है।
2 of 3
मानसून कार केयर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
कैसे साफ करें ड्रेनेज होल्स
इस समस्या के समाधान के लिए आपको किसी गैरेज या महंगे मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे आसानी से इसे साफ कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें...
ड्रेनेज होल्स को खोजें: सबसे पहले अपनी कार के दरवाजों को पूरा बाहर की तरफ खोलें। अब दरवाजे के बिल्कुल नीचे की पट्टी ध्यान से चेक करें। वहां आपको दो या तीन छोटे चौकोर या गोल आकार के छेद दिखाई देंगे।
कचरे पर करें वार: घर में मौजूद किसी भी पतली और नुकीली चीज, जैसे कोई पुरानी चाबी, छोटा पेचकस, सेफ्टी पिन या लकड़ी की टूथपिक लें और उसे उन छेदों के अंदर डालकर जमा हुई मिट्टी को धीरे से खुरचकर साफ करें।
फ्लश आउट: जैसे ही आप ब्लॉक हुआ कचरा हटाएंगे, दरवाजे के अंदर हफ्तों से रुका हुआ सारा गंदा पानी एक झटके में बाहर बहने लगेगा।
हल्का सा थपथपाएं: जब पानी निकलना धीमा हो जाए, तो दरवाजे को दो से तीन बार हल्के हाथों से हिलाएं या थपथपाएं। इससे कोनों में फंसा हुआ आखिरी बूंद पानी भी पूरी तरह बाहर निकल जाएगा।
3 of 3
मानसून कार केयर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
अगर नहीं साफ किया तो क्या होगा?
अगर आप दरवाजों में होने वाले इस वॉटर लॉगिंग को मामूली समझकर छोड़ देते हैं, या फिर कभी कर देंगे कहकतर टाल देते हैं, तो आपकी जेब भी ढीली हो सकती है। इसके आपकी कार को दो बड़े झटके लग सकते हैं:
1. जंग लगना: दरवाजे के अंदर लगातार पानी भरे रहने से मेटल में जंग लग जाती है। धीरे-धीरे दरवाजा नीचे से सड़कर गलने लगता है, जिसे ठीक कराने में हजारों का खर्च आता है।
2. इलेक्ट्रॉनिक्स का कबाड़ा होना: आजकल की आधुनिक कारों के दरवाजों के अंदर ही पावर विंडो की महंगी मोटर, सेंट्रल लॉकिंग के सेंसर्स, तार और म्यूजिक सिस्टम के स्पीकर्स फिट होते हैं। पानी के लगातार संपर्क में रहने से ये सारे कीमती इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स शॉर्ट सर्किट होकर हमेशा के लिए खराब हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।