फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Nissan Tekton Global Debut Tomorrow: Everything Need Know

जल्द खत्म होगा इंतजार: Nissan Tekton SUV से कल उठने वाला है पर्दा, लॉन्च से पहले जानें इंजन और माइलेज की डिटेल

Wed, 08 Jul 2026 02:11 PM IST
जागृति ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Wed, 08 Jul 2026 02:11 PM IST
सार

Nissan Tekton: निसान की नई मिडसाइज एसयूवी टेक्टॉन का इंतजार अब बहुत जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी कल यानी नौ जुलाई को इसका ग्लोबल डेब्यू करेगी। आइए जानते हैं कि इस एसयूवी को इतना खास क्यों माना जा रहा है और इसमें आपको क्या-क्या मिलने वाला है...

विज्ञापन
Nissan Tekton Global Debut Tomorrow: Everything Need  Know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Nissan Tekton Global Debut: भारतीय बाजार में निसान की वापसी का इंतजार अब खत्म हाेने वाला है। कंपनी नौ जुलाई 2026 को अपनी नई मिडसाइज एसयूवी निसान टेक्टॉन पेश करने वाली है। किक्स के बंद होने के बाद यह मॉडल निसान के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि लॉन्च हाने के बाद इसका सीधा मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, किया सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टाटा सिएरा और स्कोडा कुशाक जैसी गाड़ियों से हो सकता है।
विज्ञापन


भारत में Nissan की नई शुरुआत बनेगी Tekton
दरअसल, यह एसयूवी रेनो डेस्टर की नई जनरेशन वाले CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसका डिजाइन और पहचान पूरी तरह से निसान की होगी। कंपनी लंबे समय बाद मिडसाइज SUV सेगमेंट में मजबूत वापसी करने जा रही है। इसका निर्माण चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा, जहां से इसे भारतीय बाजार के साथ-साथ निर्यात भी किया जाएगा। हालांकि लॉन्च के पहले ही यह बेबी पेट्रोल के नाम से चर्चा में आ गई है।
विज्ञापन


इसे बेबी पेट्रोल क्यों कहा जा रहा है?
नई टेक्टॉन का डिजाइन निसान की फ्लैगशिप एसयूवी पेट्रोल से प्ररित होने वाली है। इसी वजह से इसे बेबी पेट्रोल कहा जा रहा है। इस नई एसयूवी में इतना कुछ खास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • गाड़ी के फ्रंट में क्रोम स्लैट्स के साथ एक बड़ा और आकर्षक V-शेप्ड ग्रिल दिया जा सकता है। इसके अलावा C-शेप्ड LED हेडलैंप्स, आपस में कनेक्टेड LED DRLs और एक भारी-भरकम मस्कुलर हुड (बोनट) इसे रोड पर जबरदस्त उपस्थिति देता है।
  • साइड प्रोफाइल में फ्लेयर्ड व्हील आर्चेस, रूफ रेल्स, डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और C-पिलर के अंदर छिपे हुए रियर डोर हैंडल्स इसे बेहद स्पोर्टी लुक देते हैं। इसके रियर प्रोफाइल में कनेक्टेड LED टेललाइट्स, स्पॉइलर और एक मजबूत बंपर दिया गया है। गाड़ी की कुल लंबाई 4345 mm है और इसका व्हीलबेस 2657 mm हो सकती है।
  • प्रीमियम इंटीरियर: इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन बेहद शानदान हो सकता है, जिसमें आपको 500 लीटर की बड़ी बूट कैपेसिटी मिलने की उम्मीद है। केबिन के अंदर 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर और डुअल-जोन ऑटोमैटिक AC जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

क्या फीचर्स होंगे?
निसान टेक्टॉन में फीचर्स और पैसेंजर सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया गया है:
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले की सुविधा।
  • पावर्ड टेलगेट (ऑटोमैटिक बूट ओपनिंग), आलीशान एम्बिएंट लाइटिंग और अलग-अलग रास्तों के लिए मल्टी-ड्राइव मोड्स।
  • सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट्स में), ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) दिए गए हैं।
  • सबसे खास बात यह है कि इसमें लेवल-2 ADAS (एम्बेडेड एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट आदि) और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। कंपनी को उम्मीद है कि इसे भारत NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलेगी।

टर्बो पावर और हाइब्रिड का विकल्प: माइलेज भी होगी दमदार
इसके अलावा रफ्तार के शौकीनों के लिए निसान शुरुआत में इसे दो बेहतरीन टर्बो-पेट्रोल इंजनों के साथ बाजार में उतार सकती है...
1. 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल: यह इंजन 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा, जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।
2. 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल: यह अधिक शक्तिशाली इंजन 163 PS की दमदार पावर और 280 Nm का भारी टॉर्क देगा। इसमें ग्राहकों को 6-स्पीड मैनुअल और DCT (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलेगा।

ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी बाद में इसमें 1.8-लीटर का बेहद कुशल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (Strong Hybrid) इंजन विकल्प भी जोड़ सकती है। माइलेज की बात करें तो इसके पेट्रोल वेरिएंट्स से 15-18 kmpl और हाइब्रिड मॉडल से 20 प्लस kmpl की शानदार माइलेज मिलने की उम्मीद है। साथ ही, एडवेंचर के शौकीनों के लिए इसमें AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) का विकल्प भी पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed