{"_id":"635bdd79cce1b725276d209f","slug":"hero-motocorp-sales-increse-in-the-festive-season-customers-took-advantage-of-great-offers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hero Motocorp Sales: फेस्टिव सीजन में जमकर बिकीं इस कंपनी की बाइक्स, ग्राहकों ने उठाया शानदार ऑफर्स का फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero Motocorp Sales: फेस्टिव सीजन में जमकर बिकीं इस कंपनी की बाइक्स, ग्राहकों ने उठाया शानदार ऑफर्स का फायदा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 28 Oct 2022 07:22 PM IST
सार
भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प को फेस्टिव सीजन में बड़ा फायदा मिला है। कंपनी की ओर से दिए गए ऑफर का भी ग्राहकों ने जमकर फायदा उठाया।
विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारी सीजन में शानदार सेल्स की है। इस वित्तीय वर्ष के त्योहारी सीजन में कंपनी ने 20 फीसदी की बड़ी ग्रोथ को हासिल किया है। इस खबर में हम कंपनी की किन बाइक्स और स्कूटर्स की सबसे ज्यादा डिमांड रही इसकी जानकारी दे रहे हैं।
कैसा रहा फेस्टिव सीजन
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में लगभग सभी कंपनियों के लिए फेस्टिव सीजन काफी शानदार रहा है। इस त्योहारी सीजन में कई कंपनियों ने शानदार तरीके से सेल्स की है। इसका फायदा कंपनियों के साथ ही ग्राहकों को भी हुआ है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनियों की ओर से कई आकर्षक ऑफर पेश किए गए थे। जिनका फायदा ग्राहकों ने भी जमकर उठाया। नवरात्रि के पहले दिन से लेकर भाईदूज तक ग्राहकों ने बड़ी संख्या में वाहनों को खरीदा।
हीरो की किन बाइक्स और स्कूटर को मिला जोरदार रिस्पांस
3 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक त्योहारी सीजन में बाजार में कई सेगमेंट के वाहनों की अच्छी डिमांड रही। इनमें 100 सीसी में स्प्लेंडर प्लस, 125 सीसी में ग्लैमर और सुपर स्प्लेंडर की डिमांड रही। तो प्रीमियम सेगमेंट में एक्स प्लस को भी कई ग्राहकों ने खरीदा। बाइक्स के साथ ही कंपनी के डेस्टिनी स्कूटर को भी काफी पसंद किया गया।
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वैसे तो पूरे देश में बड़ी संख्या में ग्राहकों ने नए वाहन खरीदे। लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में सबसे ज्यादा डिमांड देखने को मिली।
कंपनी की ओर से त्योहारी सीजन को देखते हुए आकर्षक ऑफर को पेश किया गया था। इस ऑफर के तहत कंपनी ने नया स्कूटर या बाइक खरीदने पर 13500 रुपये का अधिकतम डिस्काउंट दिया था। इस ऑफर को ग्रैंड इंडियन फेस्टिवल ऑफ ट्रस्ट (GIFT) का नाम दिया गया था। इसके तहत कंपनी ने एक्सचेंज करने पर पांच हजार रुपये, तीन हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट, अभी खरीदने पर 2023 में पेमेंट और जीरो फीसदी ब्याज दर पर फाइनेंस जैसे आकर्षक ऑफर भी दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।