{"_id":"5e8b93328ebc3e77a947140f","slug":"how-to-charge-your-electric-car-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक कार को अपने घर में कैसे करें चार्ज, यहां मिलेंगे आपको सभी सवालों के जवाब","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
इलेक्ट्रिक कार को अपने घर में कैसे करें चार्ज, यहां मिलेंगे आपको सभी सवालों के जवाब
Tue, 07 Apr 2020 11:58 AM IST
अवधेश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Electric Car
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जबकि दुनिया में कई शहरों के लोग केवल इलेक्ट्रिक कारों को ही पसंद कर रहे हैं। इसके चलते इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि दुनियाभर में ईंधन की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसी समस्या से निजात पाने के लिए दुनिया इलेक्ट्रिक कारों का रुख कर रही है। बता दें कि हाल ही में भारत में भी तीन इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च हुए हैं। इनमें ह्यूंदै Kona EV, MG ZS EV और Tata nexon EV शामिल हैं। इन कारों के आने से एक नये युग की शुरुआत हो गई है। हालांकि बार-बार सवाल उठ रहा है कि इन्हें चार्ज कैसे किया जाएगा। क्या यह घर पर चार्ज हो सकती हैं। आइए आज हम आपको इसी बारे में बताते हैं कि इन कारों की चार्जिंग कैसे होगी...
Mahindra eKUV100
आने वाले समय में भले ही यह कारें सस्ती हो जाएंगी, लेकिन फिलहाल यह कारें अभी काफी महंगी हैं। वहीं महिंद्रा ग्रुप eKUV100 EV को 10 लाख रुपये की रेंज में लॉन्च करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी देश में इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 15 से 25 लाख रुपये तक है। अगर आप भविष्य में इलेक्ट्रिक कार या दो पहिया वाहन की योजना बना रहे हैं तो आपको इस बारे में जरूर जानना चाहिए।
इलेक्ट्रिक वाहन भी स्मार्टफोन और लैपटॉप की तरह ही हैं। इन्हें घर पर ही चार्ज भी किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके घर में एक पार्किंग स्थान होना जरूरी है, ताकि गाड़ी को ठीक से प्लग किया जा सके। इसके बाद आप ईवी चार्जर के उपयोग से गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 80 फीसदी लोग अपने वाहन को रात में ऐसे ही ईवी चार्जर से चार्ज करते हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन भी स्मार्टफोन और लैपटॉप की तरह ही हैं। इन्हें घर पर ही चार्ज भी किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके घर में एक पार्किंग स्थान होना जरूरी है, ताकि गाड़ी को ठीक से प्लग किया जा सके। इसके बाद आप ईवी चार्जर के उपयोग से गाड़ी को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 80 फीसदी लोग अपने वाहन को रात में ऐसे ही ईवी चार्जर से चार्ज करते हैं।
Tata Nexon EV India
- फोटो : Social Media
Tata Nexon EV
यह कंपनी घर पर चार्जिंग करने के लिए एक सेट-अप लगाती है, जो पूरी तरह से मुफ्त है। एक बार सेटअप होने के बाद आपको बस इसे प्लग-इन करना होता है। Nexon EV IP 67 रेटेड 30.2 केडब्ल्यूएएच हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी पैक है। वहीं अगर आपका चार्जर फास्ट है, तो आपको सिर्फ अपनी गाड़ी चार्ज करने में मात्र 60 मिनट का समय लगेगा। वहीं दूसरी ओर 15 ए प्लग पॉइंट से चार्ज करने पर 90 फीसदी बैटरी चार्ज करने के लिए 8.5 घंटे तक का समय लग जाता है। पूरा चार्ज होने पर यह वाहन करीब 312 किलोमीटर चलेगा। हालांकि आमतौर पर इसकी बैटरी एक दो सप्ताह तक प्रयोग में लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Nexon EV charge
- फोटो : Tata Motors
टाटा ने लगाए चार्जिंग स्टेशन
यदि आपका वाहन कम चार्ज है और आप घर के बाहर हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। न ही आपको अपने घर जाने की आवश्यकता है। कंपनी ने सभी प्रमुख शहरों में कई चार्जिंग स्टेशन लगाए हैं। एनसीआर में टाटा मोटर्स पहले ही नोएडा सेक्टर 5, नोएडा परी चौक, द्वारका, दिल्ली में दिलशाद गार्डन, गुरुग्राम और अन्य स्थानों को भी कंपनी कवर कर चुकी है। नेक्सन ईवी उपयोगकर्ता इससे जुड़ी जानकारी एप पर भी पा सकते हैं। एप में सभी बातों के बारे में डिटेल से समझाया गया है।
विज्ञापन
Nitin Gadkari MG ZS EV
- फोटो : Social Media
वहीं ह्यूंदै और एमजी कंपनियां भी समान सेवाएं दे रही हैं। साथ ही विभिन्न शहरों में चार्जिंग पॉइंट भी लगाए हैं। खास बात यह है कि अगर आपकी गाड़ी चार्ज नहीं है और आप घर के बाहर हैं, आपके पास कोई चार्जिंग स्टेशन भी नहीं है, तो ऐसे में कंपनी इमरजेंसी सेवा भी उपलब्ध करती है।