ह्यूंदै मोटर्स इंडिया ने हाल ही में अपनी सी-सेगमेंट सेडान कार Hyundai Verna का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है। फेसलिफ्ट में कंपनी ने वरना में बाकी सेडान कारों होंडा सिटी, मारुति सियाज और फॉक्सवैगन वेंटो से मुकाबला करने के लिए कई एडवांस फीचर दिए हैं। इनमें कई फीचर ऐसे हैं जो इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इस फीचर्स के आने के बाद वरना पहले से ज्यादा आकर्षक हो गई है। जानते हैं इन टॉप फीचर्स के बारे में...
2020 Hyundai Verna फेसलिफ्ट के ये फीचर्स आपको कर देंगे दीवाना, पहली बार सी-सेगमेंट सेडान में होंगी ये खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरलेस चार्जिंग
ह्यूंदै ने अपनी इस सेडान कार में पहली बारर ये फीचर दिया है। कहा जाए तो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार ये फीचर आया है। ह्यूंदै की नई सभी कारों में ये फीचर दिया जा रहा है। इससे पहले ये फीचर ह्यूंदै वेन्यू, एलांट्रा, टूसों फेसलिफ्ट, ऑरा और ग्रैंड आई10 Nios में भी वायरलेस चार्जिंग का फीचर दिया गया है। अगर आपका फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है तो यह फीचर आपको पसंद आएगा।
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
अभी तक इस सेगमेंट की किसी भी सेडान कार में वेंटिलेटेड फ्रंसट सीट्स नहीं दी गई हैं। पहले ये फीचर केवल लग्जडरी सेडान कारों में ही मिलता था। वहीं इससे ऊपर के सेगमेंट वाली कई कारों में ये फीचर नहीं मिलता है। इससे पहले ये फीचर ह्यूंदै क्रेटा में दिया गया है। हालांकि वरना के केवल टॉप वैरिएंट में ही ये फीचर मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि गर्मियों में आपको सीटें कूल-कूल लगेंगी।
ब्लू लिंक कनेक्टिविटी
ह्यूंदै ने अपनी इस कार को मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस किया है। कनेक्टेड कारें अब पॉपुलर बनती जा रही हैं। किआ सेल्टोस, ह्यूंदै वेन्यू और एमजी हेक्टर इसका बेहतरीन उदाहरण हैं। हेक्टर और सेल्टोस ने युवाओं को अपनी तरफ काफी आकर्षित किया है। वहीं ह्यूंदै ने इस सेगमेंट में पहली बार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी का फीचर दिया है। ह्यूंदै ने एलांट्रा और क्रेटा में भी ये फीचर दिया है। इस टेक्नोलॉजी में 45 स्मार्ट कनेक्टेविटी फीचर मिलेंगे।
Arkamys म्यूजिक सिस्टम
ह्यूंदै ने अपनी फेसलिफ्ट वरना में प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया है, जो केवल महंगी गाड़ियों में ही आता है। खास बात यह होगी कि ह्यूंदै ने इस सिस्टम को देने में बड़ा दिल अपनाया है। यह सिस्टम वरना के सारे वैरिएंट्स में मिलेगा। लेकिन किसी सी-सेगमेंट सेडान कारे में यह सिस्टम पहली बार मिलेगा।