जावा बाइक्स का वेटिंग पीरियड खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जावा मोटरसाइकिल्स को पिछले साल नवंबर 2018 में लांच किया गया था और तब से अभी तक देश के कई शहरों में जावा बाइक्स का वेटिंग पीरियड 3 से 6 महीने तक है। ज्यादा वेटिंग पीरियड होने से कई कस्टमर्स अपनी बुकिंग तक कैसिंल करवा चुके हैं।
अब Jawa Bikes फैंस खरीद सकेंगे जावा एसेसरीज, कीमत होगी 399 रुपये से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मात्र 255 जावा बाइक्स ही बनाई गईं
जावा ने कुछ वक्त पहले एलान किया था कि जून 2019 के आखिरी हफ्ते से डुअल एबीएस बाइक्स की डिलीवरी करना शुरू कर देगी। हालांकि जावा ने आजतक खुलासा नहीं किया कि अभी तक ग्राहकों से उन्हें कितनी बाइक्स की बुकिंग्स मिल चुकी हैं। सोसाइटी ऑफ इंडियन मैन्यूफैक्चरर्स यानी सियाम के आकड़ों पर नजर डालें, तो नवंबर 2018 से मार्च 2019 तक मात्र 255 जावा बाइक्स ही बनाई गईं या डिलीवर की गईं।
राइडिंग जैकेट की कीमत 7,499 रुपये
वहीं अब जावा ने अपनी बाइक्स के लिए एसेसरीज और मर्चेंडाइज की रेंज पेश की है। वहीं जावा ने इन एसेसरीज के अजीबोगरीब नाम भी दिये हैं। इन एसेसरीज की कीमत 399 रुपये से लेकर 7,499 रुपये तक है। इनमें ग्रैब रेल की कीमत 399 रुपये और राइडिंग जैकेट की कीमत 7,499 रुपये है।
हेलमेट की कीमत 2,349 रुपये
इन एसेसरीज में बार-एंड मिरर्स, क्रोम और मैट ब्लैक में इंजन क्रेश गार्ड, अलग-अलग ग्रैब रेल्स, हैमरहेड बेस प्लेट, लगेज रैक और हेलमेट शामिल हैं। वहीं हेलमेट्स को दो डिजाइन ऑप्शंस कोरोना और हेलो के साथ लॉन्च किया गया है। इनकी कीमत 2,349 रुपये है। साथ ही जावा टी-शर्ट भी बेचेगी, जिसकी कीमत 899 रुपये होगी।
999 रुपये में रिअर कैरेज
वहीं जो कस्टमर्स लंबी दूरी के शौकीन हैं, और बाइक में पीछे कैरेज लगाना चाहते हैं, तो 999 रुपये में रिअर कैरेज लगवा सकते हैं। वहीं 399 रुपये से 999 रुपये तक की कीमत में जावा रियर कैरेज दे रही है। साथ ही, जावा फैंस 1,499 रुपये में बार एंड मिरर्स भी लगा सकते हैं। वहीं सबसे मंहगी राइडिंग गियर जैकेट है, जिसे Rynox के साथ मिल कर बनाया गया है। इसमें शोल्डर और कोहनी में KNOX CE लेवल 1 प्रोटक्शन दिया गया है।