फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Parts Replacement: कार के कुछ पार्ट्स को समय पर बदलने से होता है फायदा, जानें कितनी होती है लाइफ

Fri, 03 Feb 2023 12:16 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Fri, 03 Feb 2023 12:16 PM IST
सार

कार में कुछ ऐसे पार्ट्स भी होते हैं, जिनको समय-समय पर बदलने से कार बिल्कुल फिट रहती है। अगर इन्हें ना बदला जाए तो फिर कार को नुकसान होने लगता है। ऐसे कौन से पार्ट्स हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
know when to change brake pads engine oil oil filter air filter and battery
मारुति डिजायर - फोटो : maruti suzuki

कार खरीदने के बाद सिर्फ उसे चलाना ही काफी नहीं होता बल्कि उसका रखरखाव भी काफी अहम होता है। सही से रखरखाव ना करने पर कार की लाइफ तो कम होती ही है साथ ही आपकी जेब पर भी असर होता है। अगर आप भी अपनी कार को लंबी लाइफ देना चाहते हैं तो कुछ पार्ट्स को समय-समय पर बदलवाना बेहतर होता है। ऐसे ही कुछ पार्ट्स की जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं, जिन्हें बदलवाने पर आप अपनी कार की लाइफ को लंबा कर सकते हैं।

ब्रेक पैड

know when to change brake pads engine oil oil filter air filter and battery
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कार को चलाना जितना अच्छा लगता है उतना ही जरूरी उसे समय पर रोकना भी होता है। कार को रोकने के लिए ब्रेक का सही से काम करना भी उतना ही जरूरी होता है। लगातार ब्रेक के उपयोग के कारण कई बार ब्रेक लगाते समय आवाज आती है। ऐसा तब होता है जब कार के ब्रेक पैड पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कार के ब्रेक पैड्स को 30 से 50 हजार किलोमीटर पर बदलवाना बेहतर होता है। साथ ही इन्हें हर सर्विस पर चेक भी करवाना चाहिए। अगर आपकी कार ट्रैफिक में ज्यादा चलती है तो मेकैनिक के कहने पर इन्हें जल्दी भी बदलवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर

इंजन ऑयल

know when to change brake pads engine oil oil filter air filter and battery
इंजन ऑयल कैसे बदलें - फोटो : social
कार के इंजन को चलाने के ऑयल बेहद जरूरी होता है। आजकल कई तरह के इंजन ऑयल बाजार में मिलते हैं। इनमें से कुछ ऑयल की लाइफ 10 हजार किलोमीटर तक होती है। जब आपकी कार आठ से 10 हजार किलोमीटर के बीच चल जाए तो इंजन ऑयल को बिना देरी किए बदलना बेहतर होता है। ऐसा करके आप इंजन की लाइफ को बढ़ाते हैं साथ ही गैर जरूरी खर्च को भी रोकते हैं।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑयल फिल्टर

know when to change brake pads engine oil oil filter air filter and battery
ऑयल फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
इंजन ऑयल को फिल्टर करके इंजन तक पहुंचाने का काम ऑयल फिल्टर का होता है। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी इंजन ऑयल को बदलें तभीा ऑयल फिल्टर को भी बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

एयर फिल्टर

know when to change brake pads engine oil oil filter air filter and battery
कार का एयर फिल्टर - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी कार को चलाने के लिए जितना जरूरी ईंधन और ऑयल होते हैंं, उतनी ही जरूरी हवा भी होती है। इंजन तक साफ हवा पहुंचाने का काम एयर फिल्टर का होता है। कार चलाते समय इंजन तक साफ हवा पहुंचाने के लिए एयर फिल्टर का उपयोग होता है। हवा के साथ बेहद छोटे कण इंजन में जाने से फिल्टर रोकता है जिससे इंजन की लाइफ ज्यादा होती है। लेकिन अगर एयर फिल्टर खराब हो जाए या पूरी तरह से चोक हो जाए तो इंजन तक साफ हवा काफी कम पहुंच पाती है, जिसके कारण इंजन को ज्यादा क्षमता के साथ काम करना पड़ता है और इससे एवरेज भी कम होता है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed