{"_id":"63db9bbb26b89b5f507e6f28","slug":"mahindra-is-planning-to-showcase-all-electric-vehiles-at-the-mahindra-ev-fashion-festival-on-10-february-2023-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahinda EV Festival: महिंद्रा ने किया एलान, इस तारीख को भारत में पेश होंगी नई इलेक्ट्रिक कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahinda EV Festival: महिंद्रा ने किया एलान, इस तारीख को भारत में पेश होंगी नई इलेक्ट्रिक कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:56 PM IST
सार
महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसका एलान सोशल मीडिया पर कर दिया है। कंपनी ने ईवी को लेकर क्या जानकारी दी है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only
- फोटो : mahindra electric automobile
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की प्रमुख एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से जल्द ही नए इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से कब नए इलेक्ट्रिक वाहनों को शोकेस किया जाएगा
महिंद्रा ने किया एलान
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा की ओर से जल्द ही भविष्य के इलेक्ट्रिक वाहनों को भारतीय बाजार में पहली बार पेश किया जाएगा। कंपनी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। इन वाहनों को कंपनी ने पहली बार यूके में महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप में पेश किया था। लेकिन अब कंपनी इन्हें यूके से भारत लाने जा रही है।
कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कंपनी 10 फरवरी 2023 को हैदराबाद में महिंद्रा ईवी फैशन फेस्टिवल में अपनी भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों को पेश करेगी। इन्हें भव्य कार्यक्रम में घर लाया जाएगा।
महिंद्रा ने भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों को ब्रिटेन में तैयार किया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इन्हें इंगलो प्लेटफॉर्म पर बनाया है। दुनियाभर में कई प्रमुख वाहन निर्माता इस प्लेटफॉर्म का उपयोग भविष्य की कारों में कर रहे हैं। इनमें फॉक्सवैगन, ऑडी, फोर्ड और स्कोडा जैसी कुछ कंपनियां शामिल हैं।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से हैदराबाद में होने वाले कार्यक्रम में एक्सयूवी.ई8, एक्सयूवी.ई9, बीई.5, बीई.7 और बीई.9 कोडनेम वाले इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर सकती है। इनमें से एक्सयूवी.ई8 को एक्सयूवी 700 के इलेक्ट्रिक वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।