{"_id":"6382f74ad1cc690e741f1c4d","slug":"mahindra-again-recalls-xuv-700-over-suspension-noise-issue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahindra Xuv700 Recall: महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 को फिर किया रिकॉल, जानें अब क्या खराबी मिली","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Mahindra Xuv700 Recall: महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 को फिर किया रिकॉल, जानें अब क्या खराबी मिली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:16 AM IST
सार
महिंद्रा ने एक बार फिर एक्सयूवी 700 को रिकॉल किया है। कंपनी ने अब किस खराबी के कारण अपनी प्रीमियम एसयूवी को रिकॉल किया है, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
f
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
देश में एसयूवी बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी प्रीमियम एक्सयूवी को रिकॉल किया है। काफी कम समय में इस एसयूवी को कई बार रिकॉल किया जा चुका है। अब एक बार फिर एक परेशानी को लेकर मिली जानकारी के बाद कंपनी ने कई एसयूवी को वापस बुलाया है।
Trending Videos
क्या आई परेशानी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी लग्जरी एसयूवी एक्सयूवी 700 को रिकॉल किया है। एसयूवी के सस्पेंशन में आवाज की परेशानी को लेकर कंपनी ने इसे रिकॉल किया है। कुछ ग्राहकों की ओर से लगातार इस बात की शिकायत की जा रही थी कि एसयूवी के सस्पेंशन से आवाज आती है। कई शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने एसयूवी को वापस बुलाने का फैसला लिया।
अगर आपके पास भी कंपनी की यह एसयूवी है, तो आप भी कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलर के पास जाकर जानकारी ले सकते हैं। कंपनी की ओर से अगर आपकी एसयूवी को भी रिकॉल किया गया है तो बिना किसी खर्च एसयूवी में आ रही परेशानी को ठीक किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कहा गया है कि जिन भी एसयूवी में इस तरह की परेशानी आई है उनमें सस्पेंशन के पार्ट्स को बदला जाएगा। इन पार्ट्स में फ्रंट लोअर आर्म और इसके रियर कंट्रोल बुश शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।