{"_id":"6389d4b19e42930c1616ae5d","slug":"maruti-is-going-to-increase-the-price-of-cars-know-from-when-and-by-how-much-the-price-will-increase","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maruti Price Hike: मारुति बढ़ाने जा रही है कारों की कीमत, जानें कब से और कितने बढ़ेंगे दाम","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Maruti Price Hike: मारुति बढ़ाने जा रही है कारों की कीमत, जानें कब से और कितने बढ़ेंगे दाम
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से कारों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया जा चुका है। कंपनी की ओर से जल्द ही कारों के दामों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। कंपनी की ओर से कितनी बढ़ोतरी की जाएगी और कब से लागू होगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
बढ़ने वाली है कीमत
2 of 6
मारुति ग्रैंड विटारा
- फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से जल्द ही कारों के दामों में बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी दाम बढ़ाने को लेकर फैसला कर चुकी है। कंपनी के मुताबिक ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वाहन बनाने में आने वाली लागत लगातार बढ़ रही है।
कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि जनवरी 2023 से कारों के दामों में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि दामों में कितनी बढ़ोतरी होगी। लेकिन कंपनी की ओर से सभी मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी।
मारुति की ओर से देश में सबसे सस्ती कार से लेकर लग्जरी और एसयूवी सेगमेंट की कारों की बिक्री की जाती है। इनमें ऑल्टो 800, ऑल्टो के10, एस प्रेसो, बलेनो, सिलेरियो, इग्निस, डिजायर, स्विफ्ट, वैगन आर, सियाज, ब्रेजा, अर्टिगा, एक्सएल6, ईको जैसी गाडि़यां हैं।
कंपनी ने नवंबर महीने में भी शानदार ग्रोथ हासिल की है। 30 दिनों में कंपनी ने कुल 159044 यूनिट्स की बिक्री की है। इनमें एक्सपोर्ट की गई 19738 यूनिट्स भी शामिल हैं। कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 135055 यूनिट्स की बिक्री की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।