फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mercedes Benz: स्पीड पसंद करने वालों के लिए मर्सिडीज ने पेश किया नया प्लान, कीमत जानकर ग्राहक हुए हैरान

Mon, 28 Nov 2022 03:14 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 28 Nov 2022 03:14 PM IST
सार

लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने स्पीड पसंद करने वालों के लिए खास प्लान पेश किया है। जिसे जानकर कंपनी की कार खरीदने वाले ग्राहक हैरान हो रहे हैं।

विज्ञापन
Mercedes benz introduced acceleration subscription fee for american car owners
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz

लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज ने स्पीड की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। जिसके तहत एक तय कीमत देकर कार की स्पीड को बढ़ाया जा सकता है। क्या है यह प्लान और कौन इसका फायदा उठा सकता है। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

क्या है प्लान

Mercedes benz introduced acceleration subscription fee for american car owners
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज की ओर से खास ग्राहकों के लिए खास प्लान की पेशकश की गई है। इस प्लान के तहत कार में और ज्यादा स्पीड की चाहत रखने वाले ग्राहक अपनी मर्सिडीज को और तेज बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक तय रकम का भुगतान कंपनी को करना होगा। जिसके बाद कार की स्पीड बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

कितना लगेगा चार्ज

Mercedes benz introduced acceleration subscription fee for american car owners
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इसके लिए ईयरली सब्सक्रिप्शन फीस ली जाएगी। इस सुविधा को 1200 अमेरिकी डॉलर की कीमत पर लिया जा सकेगा। भारतीय रुपये में यह कीमत करीब 98 हजार रुपये बनती है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

किन कारों पर मिलेगी सुविधा

Mercedes benz introduced acceleration subscription fee for american car owners
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz
कंपनी की ओर से अमेरिका में जिन कारों पर स्पीड बढ़ाने के लिए एनुअल प्लान ऑफर किया जा रहा है। उनमें सिर्फ इलेक्ट्रिक कारें ही शामिल हैं। अमेरिका में कंपनी की ओर से ईक्यू सीरीज की कारों पर इस सुविधा को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - EV Battery: इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर की बैटरी खराब होने से पहले देती है यह संकेत, जानें कितना आता है खर्च
विज्ञापन

कितनी बढ़ेगी स्पीड

Mercedes benz introduced acceleration subscription fee for american car owners
For Reference Only - फोटो : Mercedes benz
रिपोर्ट्स के मुताबिक मर्सिडीज की इलेक्ट्रिक कारों में ट्यूनिंग करने के बाद कार के आऊटपुट को 20 से 24 फीसदी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही कार के टॉर्क को भी बढ़ाया जा सकता है। जिससे कार पहले के मुकाबले ज्यादा तेज हो जाती है और कम समय में ही उतनी रफ्तार हासिल कर लेती है। ऐसा करने से कार की स्पीड पर 0.8 से 0.9 सेकेंड तक का फर्क आता है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed