फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai Aura: ह्यूंदै ने लॉन्च की नई ऑरा, जानें किनसे होगा मुकाबला, क्या है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Mon, 23 Jan 2023 01:22 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 23 Jan 2023 01:22 PM IST
सार

ह्यूंदै की ओर से 23 जनवरी को कॉम्पेक्ट सेडान ऑरा का अपडेट वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है और इसका किन कारों से मुकाबला होगा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
new hyundai AURA launched in India with an introductory price of Rs 629600 know features and other details
For Reference Only - फोटो : hyundai india

साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से कॉम्पैक्ट सेडान कार ऑरा का नया वर्जन लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने नई ऑरा में कैसे फीचर्स दिए हैं और इसकी क्या कीमत रखी गई है, साथ ही भारतीय बाजार में इसका मुकाबला किन कारों से होगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

लॉन्च हुई नई ऑरा

new hyundai AURA launched in India with an introductory price of Rs 629600 know features and other details
For Reference Only - फोटो : hyundai india

ह्यूंदै की ओर से नई ऑरा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से लाई गई इस सेडान में कई फीचर्स को जोड़ा गया है। इसी के साथ इसकी कीमत इस सेगमेंट की अन्य कारों के मुकाबले बेहतर रखी गई है।
 

यह भी पढ़ें - Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना

कैसे हैं फीचर्स

new hyundai AURA launched in India with an introductory price of Rs 629600 know features and other details
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कॉम्पैक्ट एसयूवी में कंपनी की ओर से पहली बार वायरलेस चार्जिंग की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही फास्ट यूएसबी टाइप सी चार्जर भी इसमें मिलेगा। ऑरा में 8.89 सेमी की नई एमआईडी दी गई है। फुटवैल लाइटिंग, आठ इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टेयरिंग व्हील माउंटिड कंट्रोल्स, स्मार्ट की, पुश बटन स्टार्ट/ स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक्ली एडजस्टेबल एंड फोल्डेबल आउटसाइड मिरर्स जैसे फीचर्स भी इसमें मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है सुरक्षित

new hyundai AURA launched in India with an introductory price of Rs 629600 know features and other details
For Reference Only - फोटो : hyundai india
नई ऑरा में कंपनी की ओर से सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। अब नई ऑरा में स्टैंडर्ड तौर पर चार एयरबैग मिलेंगे। साथ ही इसमें छह एयरबैग का विकल्प भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें कुल 30 सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे जिनमें टायर प्रैशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ईएससी, वीएसएम, एचएसी, बर्गलर अलॉर्म और ऑटोमैटिक हैडलैम्प्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

new hyundai AURA launched in India with an introductory price of Rs 629600 know features and other details
For Reference Only - फोटो : hyundai india
कंपनी की ओर से ऑरा में 1.2 लीटर का कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है। मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प इसमें मिलेगा। साथ ही नई ऑरा में 1.2 लीटर का पेट्रोल/सीएनजी का पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन भी मिलेगा। 1.2 लीटर पेट्रोल के साथ कार को 83 पीएस और 113.8 न्यूटन मीटर की ताकत मिलेगी। जबकि सीएनजी के साथ कार को 69 पीएस और 95.2 न्यूटन मीटर की ताकत मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed