{"_id":"6a65f96bc081812bb50b3fda","slug":"nissan-tekton-vs-maruti-grand-vitara-power-safety-high-mileage-comparison-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nissan Tekton vs Grand Vitara: कौन-सी SUV आपके लिए है बेस्ट? खरीदनें से पहले देखें पावर और माइलेज की तुलना","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Nissan Tekton vs Grand Vitara: कौन-सी SUV आपके लिए है बेस्ट? खरीदनें से पहले देखें पावर और माइलेज की तुलना
Sun, 26 Jul 2026 08:00 PM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 26 Jul 2026 08:00 PM IST
सार
Car Comparison: नई एसयूवी खरीदने जा रहे हैं, लेकिन निसान टेक्टाॅन और मारुति ग्रैंड विटारा में कंफ्यूज हैं? तो यहां जानिए कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज के आधार पर आपके लिए कौन-सा मॉडल बेहतर साबित हो सकता है।
विज्ञापन
निसान टेक्टन बनाम मारुति ग्रैंड विटारा
- फोटो : nissan and nexaexperience
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Nissan Tekton vs Maruti Grand Vitara: निसान टेक्टॉन और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा दोनो ही SUV अपने-अपने अंदाज में ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। एक तरफ टेक्टॉन दमदार परफॉर्मेंस, एडवांस सेफ्टी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है, वहीं ग्रैंड विटारा बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट के लिए जानी जाती है। दोनों ही कारों की काम करने का तरीका और उद्देश्य भी पूरी पूरी तरह अलग हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक को चुनने में उलझे हैं, तो यह तुलना आपके काम की हो सकती है।
कौन-सी कार ज्यादा किफायती?
डिजाइन और इंटीरियर: किसका केबिन ज्यादा प्रीमियम?
फीचर्स और सेफ्टी: किस कार में ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी मिलेगी?
कौन-सी SUV किसके लिए बेहतर?
विज्ञापन
कौन-सी कार ज्यादा किफायती?
- अगर शुरुआती कीमत की बात करें तो निसान टेक्टाॅन की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख से शुरू होकर 18.59 लाख तक जाती है।
- वहीं ग्रैंड विटारा की शुरुआती कीमत 10.77 लाख है, जबकि इसका टॉप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट 19.72 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाता है।
- शुरुआती कीमत के मामले में टेक्टाॅन थोड़ी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी नजर आती है।
डिजाइन और इंटीरियर: किसका केबिन ज्यादा प्रीमियम?
- लुक्स की बात करें, तो टेक्टाॅन को बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसकी लंबाई 4349 mm और 212 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसमें LED DRLs, 18-इंच अलॉय व्हील्स और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
- दूसरी ओर, ग्रैंड विटारा का डिजाइन ज्यादा फैमिली-ओरिएंटेड और एलिगेंट है। इसकी लंबाई 4345 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 210 mm है।
- केबिन की बात करें तो टेक्टाॅन में 518 लीटर का बूट स्पेस, 10.1-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फीचर्स और सेफ्टी: किस कार में ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी मिलेगी?
- अगर फीचर्स के मामले में दोनों की तुलना करें, तो दोनों SUVs में वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
- हालांकि, टेक्टाॅन को सेफ्टी के मामले में बढ़त मिलती है। इसमें 5-स्टार भारत NCAP रेटिंग, 6 एयरबैग्स और 17 से ज्यादा ADAS फीचर्स दिए गए हैं।
- वहीं, ग्रैंड विटारा में भी 6 एयरबैग्स मिलते हैं और कुछ वेरिएंट्स में ALLGRIP AWD सिस्टम का विकल्प उपलब्ध है।
- निसान टेक्टाॅन में 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ DCT गियरबॉक्स मिलता है और यह लगभग 9.89 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
- ग्रैंड विटारा में 1.5-लीटर पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प मिलता है। इसका आउटपुट 116 PS है और इसमें e-CVT गियरबॉक्स दिया गया है। यह 27.97 kmpl तक का दावा किया गया माइलेज देती है।
कौन-सी SUV किसके लिए बेहतर?
- अगर आपकी प्राथमिकता दमदार परफॉर्मेंस, ज्यादा स्पेस, ADAS और बेहतर सेफ्टी है, तो निसान टेक्टॉन बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
- अगर आप बेहतर माइलेज, कम रनिंग कॉस्ट और मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क चाहते हैं, तो मारुति ग्रैंड विटारा आपके लिए ज्यादा उपयुक्त रहेगी।