सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Skoda Slavia Facelift Spotted Testing Again Ahead Of India Launch, New Features Expected

Skoda Slavia Facelift: टेस्टिंग के दौरान नजर आई नई स्लाविया, डिजाइन से लेकर इंजन तक में होंगे बड़े बदलाव

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 12 May 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Skoda Slavia Facelift: स्कोडा ऑटो अपनी स्लाविया सेडान के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई स्लाविया में अपडेटेड डिजाइन, नए LED लाइटिंग एलिमेंट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। यह फेसलिफ्टेड सेडान लॉन्च के बाद फॉक्सवैगन वर्टस, होंडा सिटी और ह्यूंदै वर्ना को टक्कर देगी।

Skoda Slavia Facelift Spotted Testing Again Ahead Of India Launch, New Features Expected
Skoda Slavia Facelift - फोटो : Skoda
विज्ञापन

विस्तार

स्कोडा ऑटो इंडिया अपनी पॉपुलर सेडान स्कोडा स्लाविया का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान इस कार को कई बार देखा जा चुका है। इससे इसकी नई डिटेल्स सामने आई हैं। साल 2021 में अपनी शुरुआत करने वाली स्लाविया को अब करीब 3 साल बाद अपना पहला मिड-साइकिल अपडेट मिलने जा रहा है। लॉन्च होने के बाद इसका सीधा मुकाबला फॉक्सवैगन वर्टस, होंडा सिटी और ह्यूंदै वर्ना जैसी कारों से होगा।

Trending Videos

 

डिजाइन में देखने को मिल सकते हैं ये बड़े बदलाव

डिजाइन की बात करें तो स्लाविया फेसलिफ्ट का ओवरऑल प्रोफाइल पहले जैसा ही बरकरार रहेगा, लेकिन इसके फ्रंट और रियर हिस्से में कंपनी काफी बड़े बदलाव करने जा रही है। इसके फ्रंट लुक को पहले से ज्यादा शार्प बनाया गया है, जहाँ आपको नए डिजाइन के हेडलैंप्स और एक नई ग्रिल देखने को मिलेगी। माना जा रहा है कि अपकमिंग कुशाक फेसलिफ्ट की तर्ज पर इसमें भी एक कनेक्टेड लाइट स्ट्रिप दी जा सकती है, जो इसे मॉडर्न लुक देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


साइड प्रोफाइल में नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स कार की मौजूदगी को और बेहतर बनाएंगे, वहीं पीछे की तरफ पतले टेल-लैंप्स और री-डिजाइन किया गया बूट लिड (डिग्गी) इसे एक फ्रेश अपील देगा। इस अपडेट का सबसे खास हिस्सा इसके इंडिकेटर्स हैं। कंपनी अब पुराने हैलोजन की जगह प्रीमियम एलईडी डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स देने वाली है। ये लग्जरी सेडान कारों की तरह अंदर से बाहर की ओर स्वाइप होते हुए नजर आएंगे।


केबिन और फीचर्स

इंटीरियर की बात करें तो केबिन के लेआउट में बहुत बड़े फेरबदल की उम्मीद तो नहीं है, लेकिन इसे ताजगी देने के लिए कंपनी नई अपहोल्स्ट्री और बेहतर सीट कवर्स का इस्तेमाल करेगी। फीचर्स के मामले में यह सेडान अब पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक हो जाएगी, जिसमें ड्राइवर के लिए पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। इसके अलावा, यात्रियों के आराम का ध्यान रखते हुए इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे।


इंजन और ट्रांसमिशन: एक बड़ा सरप्राइज

मैकेनिकली देखा जाए तो कार में वही भरोसेमंद 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, लेकिन असली रोमांच इसके गियरबॉक्स में देखने को मिल सकता है। ऑटोमोबाइल जगत में चर्चा है कि फॉक्सवैगन टाइगुन की तर्ज पर स्कोडा भी अब बड़ा कदम उठा सकती है। कंपनी अपने 1.0-लीटर इंजन वाले मॉडल में पुराने 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह एक नया और ज्यादा स्मूद 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दे सकती है। वहीं, जो लोग ज्यादा पावर पसंद करते हैं, उनके लिए 1.5-लीटर इंजन का विकल्प पहले की तरह ही दमदार परफॉर्मेंस के साथ उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed