Smart Car Hacks: कार चलाने वालों के लिए कमाल के हैक्स, छोटे-छोटे ट्रिक्स जो बना देंगे ड्राइविंग लाइफ आसान
Car Hacks For Drivers: ड्राइविंग के दौरान अक्सर कुछ ऐसी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आ जाती हैं जिनका जिक्र किसी कार मैनुअल में नहीं होता। लेकिन घबराइए मत इस लेख में हम आपको कुछ बेहद काम के और स्मार्ट कार हैक्स बताने वाले हैं।
विस्तार
गाड़ी चलाना तो हम सब सीख जाते हैं। वाइपर, एसी, या रेडियो का इस्तेमाल भी कोई बड़ी बात नहीं। कई लोगों को टायर बदलना भी आता होगा। लेकिन रोजमर्रा की ड्राइविंग में कुछ ऐसी छोटी-छोटी दिक्कतें आती हैं जो काफी परेशान करती हैं और मजेदार बात ये है कि इनका जिक्र कार के मैनुअल में भी नहीं होता। आज हम आपको ऑटोमोबाइल से जुड़े कुछ ऐसे 'स्मार्ट हैक्स' बताने वाले हैं जो छोटी-बड़ी परेशानियों को चुटकियों में सुलझा देंगे और आपकी ड्राइविंग लाइफ को काफी आसान बना देंगे:
कार की बॉडी और सफाई से जुड़े हैक्स
डेंट हटाने के लिए गर्म पानी और प्लंजर: कार पर हल्का डेंट आ जाए तो घबराएं नहीं। डेंट वाली जगह पर उबलता हुआ गर्म पानी डालें और प्लंजर (सक्शन कप) से अपनी तरफ खींचें। डेंट काफी हद तक बाहर आ जाएगा।
टूथपेस्ट से चमकाएं हेडलाइट: धुंधले हेडलाइट्स के लिए महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं है। थोड़ा सा टूथपेस्ट रगड़ें और साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके हल्के अब्रेसिव गुण हेडलाइट को बिल्कुल नया जैसा चमका देंगे। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर अंदर से पीलापन हो तो हेडलाइट बदलना ही बेहतर रहेगा।
कोका-कोला से चमकाएं पहिए: कार के पहियों पर जमी जिद्दी धूल और ब्रेक डस्ट को साफ करने के लिए कोला (कोल्ड ड्रिंक) और डिशवॉश जेल का मिक्सचर इस्तेमाल करें। पहिए एकदम चमक उठेंगे।
खरोंच छिपाने के लिए नेल पॉलिश: अगर कार पर छोटे-मोटे स्क्रैच आ गए हैं तो कार के पेंट से मैच करती हुई नेल पॉलिश लगाएं। यह खरोंच को छिपाने का सबसे सस्ता और बेहतरीन जुगाड़ है।
स्मार्ट ट्रिक्स जो रोजमर्रा के काम आएं
स्टेपल रिमूवर से खोलें की-रिंग: नई चाबी को टाइट छल्ले में डालते वक्त नाखूनों में दर्द होता है। इससे बचने के लिए स्टेपल रिमूवर का इस्तेमाल करके रिंग को हल्का सा खोलें और चाबी आसानी से अंदर स्लाइड कर दें।
सर्दियों में बर्फ पिघलाने की ट्रिक: ठंड में विंडशील्ड पर बर्फ जम जाती है जिससे परेशानी होती है? इससे बचने के लिए अपनी कार को पूर्व दिशा की ओर पार्क करें। सुबह की पहली धूप सीधी शीशे पर पड़ेगी और बर्फ जल्दी पिघल जाएगी।
धूप से बचने के लिए टिंटेड शीट: जब सन वाइजर भी आंखों पर पड़ने वाली तेज धूप को न रोक पाए तो खिड़की पर एक टिंटेड प्लास्टिक शीट लगा लें। यह स्टैटिक एनर्जी से चिपक जाती है और जरूरत के हिसाब से इसे आसानी से हटाया या खिसकाया भी जा सकता है।
कार के अंदर के स्पेस का बेहतरीन इस्तेमाल
डिक्की के लिए शॉवर कैडी: कार की डिक्की में इंजन ऑयल, कपड़ा या टॉर्च इधर-उधर बिखर जाते हैं। एक शॉवर कैडी (बाथरूम में सामान रखने वाली टोकरी) का इस्तेमाल करें और सारा सामान उसमें व्यवस्थित रखें।
कार का मिनी डस्टबिन: कार में कचरे से बदबू आ सकती है। एक छोटे प्लास्टिक सीरियल कंटेनर में पॉलिथीन लगाकर उसे मिनी डस्टबिन की तरह इस्तेमाल करें। इससे कार साफ और बदबू-मुक्त रहेगी।
बचाव और इमरजेंसी के उपाय
दरवाजों को बचाने के लिए 'पूल नूडल': अगर गैरेज छोटा है और कार का दरवाजा बार-बार दीवार से टकराता है तो दीवार पर एक 'पूल नूडल' (फोम ट्यूब) को आधा काटकर चिपका दें। इससे दीवारों और दरवाजों दोनों पर खरोंच नहीं आएगी।
इमरजेंसी में पैंटीहोज आएगा काम: अगर बीच रास्ते में कार का फैन बेल्ट टूट जाए और आसपास कोई मैकेनिक न हो तो इमरजेंसी में पैंटीहोज को बांधकर कुछ दूरी तय की जा सकती है।
कमेंट
कमेंट X