{"_id":"640af08150495e04010feef0","slug":"these-seven-scooters-and-bikes-will-be-launched-this-month-know-what-will-be-the-features-2023-03-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Upcoming Two Wheelers: इस महीने लॉन्च होंगे ये सात स्कूटर और बाइक्स, जानें क्या होंगी खूबियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming Two Wheelers: इस महीने लॉन्च होंगे ये सात स्कूटर और बाइक्स, जानें क्या होंगी खूबियां
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Fri, 10 Mar 2023 02:38 PM IST
सार
भारतीय बाजार में मार्च महीने में सात बाइक्स और स्कूटर को पेश किया जाएगा। किस कंपनी की ओर से किस बाइक और स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
TVS iQube ST at Auto Expo 2023
- फोटो : For Reference Only
Link Copied
दो पहिया वाहनों की बिक्री को और बढ़ाने के लिए कंपनियों की ओर से मार्च महीने में भी सात बाइक्स और स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें सामान्य बाइक्स के साथ ही सुपरबाइक्स और इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि इस महीने कौन सी बाइक्स और स्कूटर को लॉन्च किया जा सकता है।
Trending Videos
होंडा लाएगी सस्ती बाइक
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : honda 2 wheelers
जापानी दो पहिया वाहन निर्माता की ओर से 15 मार्च को नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 100 सीसी सेगमेंट में इस बाइक को लाया जाएगा। यह बाइक लॉन्च होने के बाद हीरो स्प्लेंडर, बजाज जैसी 100 सीसी की बाइक्स को चुनौती देगी। उम्मीद जताई जा रही है कि बाइक में जो 100 सीसी का इंजन दिया जाएगा जिससे बाइक को आठ हॉर्स पावर और आठ न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक को एक लीटर पेट्रोल में करीब 60 से 70 किलोमीटर के बीच चलाया जा सकेगा। इसे चार गियर ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमत भी करीब 60 से 65 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
बजाज की ओर से भी इस महीने नई प्ल्सर 220 एफ को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ शोरुम पर इसके लिए बुकिंग भी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक इसमें 220 सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड एफआई इंजन दिया जाएगा। जिससे बाइक को 20 बीएचपी और 18.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
ट्रायम्फ बाइक्स की ओर से भी मार्च महीने में नई स्ट्रीट ट्रिपल और स्ट्रीट ट्रिपल आरएस को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें 765 सीसी का इनलाइन तीन सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। जिससे पहले के मुकाबले छह बीएचपी ज्यादा 128 बीएचपी की पावर और 80 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड की ओर से भी भारतीय बाजार में मार्च महीने में इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 का ब्लैक एडिशन लॉन्च किया जा सकता है। हाल में ही इनके ब्लैक एडिशन को ग्लोबल बाजार में पेश किया गया था। इनमें आल एलईडी हैडलैंप, नए रोटरी स्विच, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ट्यूबलैस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स मिल सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।