Car Key: कार की चाबी और वॉलेट को एल्युमिनियम फॉयल में क्यों लपेट रहे हैं लोग? क्या यह चोरी से करता है बचाव?
आजकल लोग अपनी कार की चाबियों और वॉलेट को रसोई में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम फॉयल में लपेट रहे हैं। यह कोई टोटका या ट्रेंड नहीं है, बल्कि वायरलेस चोरी से खुद को बचाने के लिए अपनाया जा रहा एक देसी जुगाड़ है। जानें क्या यह सच में काम करता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल कई लोग अपनी कार की चाबी और वॉलेट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर रखने लगे हैं। पहली नजर में यह अजीब लग सकता है, लेकिन इसके पीछे वायरलेस चोरी (Wireless Theft) से बचाव की सोच जुड़ी हुई है। माना जाता है कि यह तरीका कुछ हद तक रेडियो सिग्नल को रोकने में मदद करता है। जिससे चोरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके से चोरी करना मुश्किल हो सकता है।
कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉयल में क्यों लपेटा जाता है?
आज की कई आधुनिक कारों में बिना चाबी वाला एंट्री सिस्टम (Keyless Entry System) दिया जाता है। इस तकनीक में कार और चाबी के बीच रेडियो सिग्नल का आदान-प्रदान होता है। जैसे ही चाबी कार के करीब आती है, कार खुद ही अनलॉक हो जाती है।
मुख्य वजह
-
आधुनिक कारों में कीलेस एंट्री सिस्टम रेडियो सिग्नल के जरिए काम करता है।
-
कार, चाबी के नजदीक आने पर अपने आप अनलॉक हो सकती है।
-
इसी तकनीक का गलत फायदा उठाने की आशंका रहती है।
रिले अटैक क्या होता है और यह कैसे काम करता है?
कार की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता रिले अटैक (Relay Attack) को लेकर होती है।
समझिए कैसे काम करता है Relay Attack
-
अपराधी विशेष उपकरण की मदद से कार की चाबी से निकलने वाले रेडियो सिग्नल को पकड़ लेते हैं।
-
इसके बाद उसी सिग्नल को अधिक ताकत के साथ कार तक पहुंचाया जाता है।
-
कार को ऐसा लगता है कि असली चाबी उसके बिल्कुल पास मौजूद है।
-
इसी भ्रम में कार अनलॉक हो सकती है।
इसी वजह से कुछ लोग चाबी को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटते हैं। क्योंकि यह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों के लिए एक अवरोध का काम कर सकती है। और सिग्नल को बाहर जाने से रोकने में मदद कर सकती है।
वॉलेट को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने की क्या वजह बताई जाती है?
सिर्फ कार की चाबी ही नहीं, बल्कि कई लोग अपने वॉलेट को भी एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर रखते हैं।
इसके पीछे क्या कारण है?
-
कई डेबिट और क्रेडिट कार्ड RFID या NFC आधारित कॉन्टैक्टलेस पेमेंट (Contactless Payment) तकनीक का इस्तेमाल करते हैं।
-
इस तकनीक में कार्ड को मशीन के पास टैप करके भुगतान किया जा सकता है।
-
माना जाता है कि एल्युमिनियम फॉयल इन सिग्नलों को बाहर जाने से रोकने में मदद कर सकती है।
-
इससे बिना अनुमति कार्ड की जानकारी स्कैन करना पहले की तुलना में अधिक मुश्किल हो सकता है।
क्या एल्युमिनियम फॉयल सच में पूरी सुरक्षा देता है?
इस उपाय से कुछ हद तक सिग्नल ब्लॉक होने में मदद मिल सकती है, लेकिन इसे पूरी तरह सुरक्षित समाधान नहीं माना जा सकता।
ध्यान रखने वाली बातें
-
एल्युमिनियम फॉयल अतिरिक्त सुरक्षा की एक परत जरूर दे सकता है।
-
यह अन्य सुरक्षा उपायों का विकल्प नहीं है।
-
एडवांस्ड रिले अलैट तकनीकों के सामने इसकी प्रभावशीलता की गारंटी नहीं दी जा सकती।
कार की चाबी और कार्ड को सुरक्षित रखने के बेहतर तरीके क्या हैं?
अगर बेहतर सुरक्षा चाहते हैं, तो केवल एल्युमिनियम फॉयल पर निर्भर रहने के बजाय अन्य सुरक्षा उपाय अपनाना अधिक उपयोगी माना जाता है।
बेहतर सुरक्षा के लिए ये उपाय अपनाए जा सकते हैं
-
सिग्नल ब्लॉकिंग पाउच (Signal-Blocking Pouch) का इस्तेमाल करें।
-
अगर संभव हो तो कीलेस एंट्री फीचर को बंद करें।
-
कार की चाबी को दरवाजों और खिड़कियों से दूर रखें।
-
RFID सुरक्षा वाले वॉलेट का उपयोग करें।
-
संभावित सुरक्षा जोखिमों के प्रति हमेशा सतर्क रहें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. लोग कार की चाबी को एल्युमिनियम फॉयल में क्यों लपेटते हैं?
ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि चाबी से निकलने वाले रेडियो सिग्नल को रोका जा सके। इससे रिले अटैक के जरिए सिग्नल बढ़ाकर कार अनलॉक करने की कोशिश कुछ हद तक मुश्किल हो सकती है।
2. क्या एल्युमिनियम फॉयल Relay Attack को पूरी तरह रोक सकता है?
नहीं। यह कुछ हद तक सिग्नल कम या ब्लॉक कर सकता है, लेकिन एडवांस्ड रिले अलैक तकनीकों के खिलाफ इसकी पूरी गारंटी नहीं है।
3. वॉलेट को एल्युमिनियम फॉयल में क्यों लपेटा जाता है?
इसका उद्देश्य कॉन्टैक्टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड के RFID या NFC सिग्नलों को ब्लॉक करने की कोशिश करना है। ताकि बिना अनुमति कार्ड की जानकारी स्कैन करना कठिन हो सके।
4. क्या एल्युमिनियम फॉयल, RFID-ब्लॉकिंग वॉलेट या फैराडे पाउच से बेहतर है?
नहीं। विशेष रूप से बनाए गए RFID-ब्लॉकिंग वॉलेट और फैराडे पाउच, एल्युमिनियम फॉयल की तुलना में अधिक भरोसेमंद और लगातार सुरक्षा प्रदान करने वाले विकल्प माने जाते हैं।
5. कार की चाबी और कार्ड की सुरक्षा के लिए सबसे प्रभावी उपाय कौन से हैं?
-
सिग्नल-ब्लॉकिंग पाउच का उपयोग करें।
-
संभव हो तो कीलेस एंट्री को बंद रखें।
-
चाबी को दरवाजों और खिड़कियों से दूर रखें।
-
RFID-प्रोटेक्टेड वॉलेट का इस्तेमाल करें।
-
सुरक्षा जोखिमों के प्रति हमेशा सतर्क रहें।