{"_id":"6a815f2e2f906396fc060274","slug":"bihar-news-another-accident-on-bhatoria-bypass-child-dies-after-collision-with-unknown-truck-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4615310-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बाइपास दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौत; ट्रक चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बाइपास दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौत; ट्रक चालक फरार
Sun, 16 Aug 2026 02:55 PM IST
भागलपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 02:55 PM IST
सार
भागलपुर के भतोरिया बाईपास पर रविवार सुबह अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। 102 एंबुलेंस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया बाईपास के पास रविवार सुबह एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का कहर देखने को मिला। मोटरसाइकिल सवार लोगों को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस सेवा
हादसे की सूचना मिलते ही Zenplus Pvt. Ltd. की 102 मुफ्त एंबुलेंस सेवा की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों का रेस्क्यू किया। इसके साथ ही मृत बच्चे के शव को भी सुरक्षित तरीके से उठाकर घायलों के साथ भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों को बेहतर इलाज और मृतक के शव को आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के लिए भेजा गया।102 एंबुलेंस के क्लस्टर लीडर मुकेश रजक ने बताया कि टीम को भतोरिया बाईपास के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, ताकि उन्हें समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
लगातार हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता
भतोरिया बाईपास के आसपास लगातार सड़क दुर्घटनाएं होने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि दुर्घटना संभावित क्षेत्र होने के बावजूद वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण, पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और निगरानी को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। हादसे के बाद एक बार फिर लोगों ने मांग उठाई है कि दुर्घटना संभावित स्थानों को समय रहते चिह्नित कर वहां प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जाएं। लोगों का कहना है कि अगर जल्द कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में ऐसे हादसे और भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार के पटना में बड़ा हादसा, गंगा घाट पर स्नान के दौरान तीन दोस्त डूबे; एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी
सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार हो रहे हादसों के बीच अब जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का सवाल है कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यहां ठोस सुरक्षा व्यवस्था कब की जाएगी और वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई कब होगी। वहीं, जिला परिवहन विभाग में अधिकारियों की तैनाती और प्रभार व्यवस्था को लेकर भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि विभाग में कई एमवीआई अधिकारी हैं, जबकि जिला परिवहन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार खगड़िया के अधिकारी के पास है। ऐसे में जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने के साथ ही फरार ट्रक की पहचान में जुटी है। ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।