फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-Five Lakh Kanwariyas Collected Ganga Water on the First Monday of Sawan

Sawan 2026 : जहां का गंगाजल चढ़ता है बाबाधाम देवघर में, वहां सोमवारी पर कैसा दृश्य; देखें तस्वीरें भी

Mon, 03 Aug 2026 12:21 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

सावन की पहली सोमवारी पर भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित अजगैविनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब पांच लाख कांवड़ियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर गंगाजल उठाया और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Bihar news-Five Lakh Kanwariyas Collected Ganga Water on the First Monday of Sawan
सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज स्थित विश्वप्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे लाखों शिवभक्तों ने उत्तरवाहिनी गंगा में पवित्र स्नान किया और गंगाजल लेकर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। प्रशासन के अनुसार, पहली सोमवारी पर करीब पांच लाख कांवड़ियों ने गंगाजल उठाया। पूरा अजगैविनाथ धाम 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठा।

विज्ञापन


उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक
सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ पड़ी। शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद गंगाजल भरा और अजगैविनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इसके साथ ही माता पार्वती की भी पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
विज्ञापन


देशभर से पहुंचे कांवरिये, बैद्यनाथ धाम के लिए हुए रवाना
देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कांवरियों ने उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के बाद पुरोहितों से पूजा-अर्चना कराई और गंगाजल लेकर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारे लगाते हुए पैदल और वाहनों से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा शुरू की। कांवड़ पथ पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली सोमवारी का विशेष धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यता है कि सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी मान्यता के चलते आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अजगैविनाथ धाम पहुंचे। भक्तों ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

महंत बोले- इस बार सावन में चार सोमवारी
अजगैविनाथ धाम के महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि इस वर्ष सावन में चार सोमवारी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण कई बार पुजारियों को पूजा-अर्चना कराने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा घाट से लेकर मंदिर परिसर और पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डीएसपी नवनीत कुमार स्वयं मंदिर परिसर और गंगा घाट का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

सफाई व्यवस्था बेहतर, पेयजल की कमी से परेशानी
नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से सावन मेले के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एजेंसी सुगम इंडिया लिमिटेड के माध्यम से तीन शिफ्टों में लगातार सफाई कराई जा रही है। हालांकि, मंदिर परिसर में पीएचईडी विभाग की ओर से पर्याप्त पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पानी की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।


हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गूंजा पूरा धाम
पूरे दिन अजगैविनाथ धाम में हजारों शिवभक्तों की मौजूदगी रही। मंदिर परिसर, गंगा घाट और कांवड़ पथ पर हर ओर श्रद्धालुओं की भीड़ और शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला। सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज पूरी तरह शिवमय नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed