सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News Final Date Announced for Bailey Bridge on Vikramshila Setu

Bihar News: विक्रमशिला सेतु पर कब से दौड़ेंगे वाहन? प्रशासन ने बताई बेली ब्रिज शुरू होने की तारीख

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 May 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर में क्षतिग्रस्त विक्रमशिला सेतु पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निरीक्षण BRO और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 7 जून तक पुल तैयार होने की उम्मीद है, जिससे भागलपुर-नवगछिया आवागमन सुचारू हो सकेगा। 

Bihar News Final Date Announced for Bailey Bridge on Vikramshila Setu
विक्रमशिला सेतु पर निर्माण-कार्य शुरू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आम लोगों की आवाजाही बहाल करने के लिए सेतु पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से जारी है। बुधवार को निर्माण कार्य का निरीक्षण करने बॉर्डर रोड संगठन (BRO) के एडिशनल डायरेक्टर जितेंद्र प्रसाद, सिविल इंजीनियर विपिन कुमार चंद्र और जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।


जल्द मिलेगी राहत
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद इंजीनियरों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश भी दिए। बॉर्डर रोड संगठन के एडिशनल डायरेक्टर जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि बेली ब्रिज का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों और तकनीकी टीमों को दिन-रात काम में लगाया गया है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात जून तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना
वहीं, डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार निर्माण कार्य की मॉनिटरिंग कर रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि निर्धारित समय के भीतर बेली ब्रिज पूरी तरह तैयार हो जाए, ताकि भागलपुर और नवगछिया के बीच आवागमन फिर से सुचारू किया जा सके। जिलाधिकारी ने उम्मीद जताई कि सात जून तक बेली ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके तैयार होने के बाद हजारों लोगों को राहत मिलेगी, जो विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  एमपी में अनोखा मामला: गाली जबलपुर में दी, लोकेशन झारखंड में मिली; अब पुलिस करेगी मामले की जांच

स्थानीय लोगों का कहना है कि विक्रमशिला सेतु भागलपुर और आसपास के इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में बेली ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed