सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   vikramshila setu bailey bridge construction by indian army and bro bhagalpur bihar news

Bihar: विक्रमशिला सेतु पर राहत की उम्मीद, सेना ने संभाला मोर्चा; 20 दिन में तैयार होगा राहत का बेली ब्रिज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 20 May 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन, भारतीय सेना और बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने यातायात बहाल करने के लिए अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण का काम शुरू कर दिया है।

vikramshila setu bailey bridge construction by indian army and bro bhagalpur bihar news
सेना और BRO ने शुरू किया बेली ब्रिज निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैब क्षतिग्रस्त होने और पुल का हिस्सा गिर जाने के बाद उत्पन्न गंभीर संकट को देखते हुए प्रशासन और भारतीय सेना ने यातायात बहाल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पुल पर आवागमन जल्द शुरू कराने के उद्देश्य से अस्थायी बेली ब्रिज के निर्माण कार्य की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण कार्य का आगाज धार्मिक और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।



निर्माण कार्य शुरू होने से पहले परियोजना स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, मंगलाचरण और शंखनाद से पूरा वातावरण गूंज उठा। पूजा के दौरान निर्माण कार्य की सफलता और लोगों की सुरक्षा की कामना की गई। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, सेना के इंजीनियरों और श्रमिकों ने भी पूजा में हिस्सा लिया और कार्य को सुरक्षित व तेजी से पूरा करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना और BRO ने संभाली निर्माण की कमान

इस बड़े अभियान की जिम्मेदारी पूरी तरह भारतीय सेना और बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) ने संभाल ली है। सेना के अधिकारियों के अनुसार यह बेली ब्रिज आधुनिक तकनीक और मजबूत संरचना के साथ तैयार किया जा रहा है। BRO की विशेषज्ञ टीम यहां डबल लेयर बेली ब्रिज का निर्माण कर रही है, जिसकी भार वहन क्षमता करीब 25 टन होगी। इससे हल्के और मध्यम वाहनों का आवागमन सुरक्षित तरीके से हो सकेगा।

विज्ञापन
Trending Videos


यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार के 32 जिलों में बारिश-वजप्रात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल

दिन-रात काम में जुटे जवान और इंजीनियर

ग्राउंड जीरो पर सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में BRO के जवान और इंजीनियर लगातार चौबीसों घंटे शिफ्टों में काम कर रहे हैं। पुल निर्माण के लिए जरूरी भारी मशीनें, उपकरण और अन्य सामग्री पहले ही मौके पर पहुंचाई जा चुकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि यदि मौसम अनुकूल रहा और कार्य इसी गति से चलता रहा तो अगले 15 से 20 दिनों के भीतर इस मार्ग पर दोबारा वाहनों का परिचालन शुरू किया जा सकता है।

विक्रमशिला सेतु बंद होने से बढ़ी थी परेशानी

विक्रमशिला सेतु के अचानक क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर, नवगछिया और आसपास के कई जिलों की रफ्तार थम गई थी। पुल बंद होने से छात्रों, मरीजों, व्यापारियों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
अब सेना और BRO की टीम को युद्धस्तर पर काम करते देख स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही बेली ब्रिज बनकर तैयार होगा और क्षेत्र में जनजीवन फिर से सामान्य हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed