सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Border Roads Organisation Working Round the Clock as Traffic May Resume on Vikramshila Setu by Early June

Bihar: BRO ने संभाली कमान, दिन-रात जारी है काम; विक्रमशिला सेतु पर जून के पहले हफ्ते तक शुरू हो सकता है आवागमन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 19 May 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटने के बाद बंद आवागमन को बहाल करने के लिए बेली ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। बीआरओ ने 50% से ज्यादा काम पूरा कर लिया है। जून के पहले सप्ताह तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है।

Border Roads Organisation Working Round the Clock as Traffic May Resume on Vikramshila Setu by Early June
विक्रमशिला सेतु पर शुरू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर और नवगछिया को जोड़ने वाला यह सेतु इलाके की लाइफलाइन माना जाता है। कुछ दिन पहले सेतु के पिलर संख्या-133 के पास का स्लैब टूटकर गंगा नदी में गिर गया था, जिसके बाद दोनों जिलों के बीच सड़क संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया। फिलहाल लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ रहा है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने किया था एयर सर्वे
घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इलाके का हवाई सर्वेक्षण किया था। इसके बाद पटना में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कर जल्द वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया गया। सरकार के फैसले के बाद सीमा सड़क संगठन (BRO) ने युद्धस्तर पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 प्रतिशत से ज्यादा काम पूरा
मौके पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है। अधिकारियों के अनुसार बेली ब्रिज का 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण पूरा हो चुका है। अगर मौसम अनुकूल रहा तो जून के पहले सप्ताह तक पुल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: लापरवाही पर नपेंगे अफसर! मंत्री श्रेयसी सिंह अधिकारियों को दो टूक; शिकायत मिलने पर होगा निलंबन

लाखों लोगों को मिलेगी राहत
बेली ब्रिज शुरू होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच यातायात सामान्य होने लगेगा। इससे रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, व्यापारियों और स्थानीय कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed