पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news -Son Breaks Down Over Vikramshila Bridge Tragedy, Accuses Bridge

Bihar News: विक्रमशिला पुल हादस पर बेटे का फूटा गुस्सा, बोला- चार लाख से नहीं चलेगा घर

Fri, 26 Jun 2026 03:58 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2026 03:58 PM IST
सार

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु हादसे में पिता की मौत के बाद मृतक विनय कुमार पासवान के पुत्र लक्की कुमार ने पुल निगम और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चार लाख रुपये का मुआवजा परिवार का भविष्य सुरक्षित नहीं कर सकता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Bihar news -Son Breaks Down Over Vikramshila Bridge Tragedy, Accuses Bridge
विक्रमशिला सेतु हादसे पर बेटे का दर्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर हुए दर्दनाक हादसे में पिता की मौत के बाद बेटे का दर्द सामने आया है। मृतक विनय कुमार पासवान के पुत्र लक्की कुमार ने पुल निगम और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने उनके पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है। लक्की कुमार ने बरारी थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें किसी ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला है।
विज्ञापन


समाजसेवी ने भी उठाए पुल निगम पर सवाल

समाजसेवी और मुखिया अजय कुमार उर्फ लाली मुखिया ने भी पुल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की बड़ी विफलता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: पहले बच्चे के जन्म का था इंतजार, पति ने गर्भवती पत्नी की ले ली जान; हत्या के बाद किसे लगाया फोन?
विज्ञापन
विज्ञापन


'चार लाख से परिवार का भविष्य सुरक्षित नहीं होगा'

मृतक के पुत्र लक्की कुमार ने भावुक होकर कहा कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी मां, एक बहन और वह खुद हैं। उन्होंने कहा कि मां का रो-रोकर बुरा हाल है। लक्की कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाले चार लाख रुपये के मुआवजे से उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ मुआवजा नहीं, बल्कि न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना के बाद विक्रमशिला सेतु की सुरक्षा व्यवस्था और पुल निगम की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की नजरें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed