फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-West Bengal Couple Undertakes Dandavat Pilgrimage to Baba Baidyanath Dham

Bihar News: बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए 380 KM की दंडवत यात्रा, पति-पत्नी की भक्ति देख हर कोई हैरान

Wed, 29 Jul 2026 05:20 PM IST
भागलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

श्रावणी मेले के दौरान भागलपुर के नवगछिया में एक अनोखा दंपति कांवरिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। पश्चिम बंगाल से पति-पत्नी दंडवत यात्रा करते हुए सुल्तानगंज पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar news-West Bengal Couple Undertakes Dandavat Pilgrimage to Baba Baidyanath Dham
पश्चिम बंगाल से दंडवत यात्रा कर पहुंचेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावणी मेले के दौरान आस्था और भक्ति की अनोखी तस्वीरें लगातार सामने आ रही हैं। भागलपुर जिले के नवगछिया में एक ऐसा दंपति कांवरिया लोगों के आकर्षण का केंद्र बना, जो पश्चिम बंगाल से दंडवत यात्रा करते हुए सुल्तानगंज पहुंच रहा है। पति-पत्नी बारी-बारी से दंडवत करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम तक की कठिन यात्रा पूरी कर रहे हैं। उनकी अटूट श्रद्धा और समर्पण को देखकर लोग भी उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल से शुरू की दंडवत यात्रा
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में एक अनोखा दंपति कांवरिया देखने को मिला। यह दंपति पश्चिम बंगाल स्थित अपने पैतृक गांव से दंडवत यात्रा करते हुए सुल्तानगंज की ओर बढ़ रहा है। दोनों का संकल्प है कि पहले वे सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ मंदिर पहुंचेंगे, वहां गंगा स्नान करेंगे और इसके बाद फिर दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


पति थकते हैं तो पत्नी संभाल लेती हैं यात्रा
इस दंपति की सबसे खास बात यह है कि जब पति दंडवत करते-करते थक जाते हैं तो उनकी पत्नी आगे बढ़कर दंडवत यात्रा जारी रखती हैं। दोनों पति-पत्नी बारी-बारी से यह कठिन तपस्या कर रहे हैं और अपनी आस्था का परिचय दे रहे हैं। दंपति ने बताया कि उनके गांव से बाबा बैद्यनाथ धाम की दूरी करीब 380 किलोमीटर है। उन्होंने इसी महीने 10 जुलाई से दंडवत यात्रा शुरू की थी। रास्ते में जहां भी रात होती है, वहां किसी मंदिर में रुककर विश्राम करते हैं और अगले दिन फिर यात्रा शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोकामना पूरी होने की कामना लेकर निकले

बाबा भोले के भक्तों ने बताया कि वे अपनी कुछ मनोकामनाओं को लेकर यह कठिन दंडवत यात्रा कर रहे हैं। उनका विश्वास है कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक से उनकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक पूरी यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।

भाई बाइक से कर रहे हैं पूरी मदद

दंपति के साथ एक अन्य कांवरिया भी बाइक से चल रहे हैं, जो महिला कांवरिया के भाई हैं। उन्होंने यात्रा के लिए पानी, भोजन, जरूरी सामान और ठहरने की सभी व्यवस्थाएं बाइक पर रखी हैं। पूरे रास्ते वे अपने बहन और बहनोई की हर संभव मदद कर रहे हैं, ताकि उनकी दंडवत यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सके।


समाजसेवी ने किया सहयोग

विक्रमशिला पुल के समीप मात्रा लाइन होटल के पास समाजसेवी टीनू यादव ने दंपति कांवरियों से मुलाकात की और उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया। दंपति की कठिन तपस्या और अटूट श्रद्धा को देखकर वहां मौजूद लोग भी उनकी भक्ति की सराहना करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed