{"_id":"6a38b7ba2ecd4b526b0ba079","slug":"bihar-accident-one-driver-dead-and-three-critically-injured-after-horrific-two-truck-crash-on-nh-27-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: एनएच-27 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक की मौत; तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: एनएच-27 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर, चालक की मौत; तीन की हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:49 AM IST
विज्ञापन
सार
पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर में पंजाब निवासी एक चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
दो ट्रकों की भीषण टक्कर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सोमवार को दो ट्रकों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर
जानकारी के अनुसार, मेहसी थाना क्षेत्र के समीप एनएच-27 पर तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
तीन की हालत गंभीर
घटना में पंजाब निवासी राजा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पंजाब के प्रदीप सिंह (36 वर्ष), उत्तर प्रदेश निवासी मतलूब (25 वर्ष) और बबल (20 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी ले जाया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News: अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर; दहशत में परिवार
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार रवि ने एक मौत और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।