Bihar: सहयोग शिविरों में किस अंचल से कितनी शिकायतें आईं, कितने का समाधान हुआ? आंकड़े समेत जानिए सबकुछ
Patna Nagar Nigam: पटना नगर निगम ने राजधानी के छह अंचलों में सहयोग शिविर का आयोजन किया। के सहयोग शिविर में हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया। लोग अपने वार्ड से समस्या लेकर यहां पहुंचे। कई का समाधान हुआ, कई को आश्वासन मिला। हेल्थ कैंप भी लगाया गया था। जानिए पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना नगर निगम की ओर से मंगलवार को सभी अंचलों में आयोजित सहयोग शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए व्यापक स्तर पर जनसुनवाई की गई। शिविरों में नागरिकों ने तत्परता से भाग लेते हुए विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 279 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 161 आवेदन पटना नगर निगम से संबंधित थे।आज के जांच शिविर में सबसे अधिक शिकायत राशन कार्ड से जुड़ी थी। कई लोगों की शिकायत है कि अचानक राशन कार्ड से उनके परिवार के कुछ सदस्यों का नाम काट दिया गया। वार्ड पार्षदों ने भी इसकी पुष्टि की है कि कई लोगों ने नाम राशन कार्ड से कटने के कारण वह शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवाने आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाने वाल पोर्टल फिलहाल बंद है। इसके अलावा म्यूटेशन, पेशन समेत कई अन्य समस्याओं का समाधान लेकर भी लोग शिविर में पहुंचे।
161 आवेदनों में से 77 आवेदनों का ऑनस्पॉट निष्पादन
पटना नगर निगम की ओर से कहा गया कि हमारी पूरी टीम ने शिविर के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर कार्रवाई की। अधिकारियों और कर्मियों ने आवेदकों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। इसी सक्रिय और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के चलते नगर निगम से संबंधित 161 आवेदनों में से 77 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जो कुल प्राप्त निगम संबंधी आवेदनों का लगभग 48 प्रतिशत है।सहयोग शिविरों में विधायक, महापौर, उप महापौर, पार्षदगण तथा निगम के पदाधिकारियों ने भाग लिया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
Bihar News: फैजल खान के अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने केस डायरी मांगी; रौशन आनंद ने CBI जांच की मांग की
आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर दर्ज किया गया
शिविर में नागरिकों द्वारा पटना नगर निगम की सेवाओं से संबंधित विषयों के साथ-साथ अन्य विभागों से जुड़े आवेदन भी प्रस्तुत किए गए। सभी प्राप्त आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर दर्ज किया गया और प्रत्येक आवेदक को एक रेफरल नंबर उपलब्ध कराया गया। इस रेफरल नंबर की सहायता से आवेदक अपने आवेदन की अद्यतन स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं अथवा आगामी सहयोग शिविरों में पहुंचकर भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अंचलवार प्राप्त आवेदन एवं ऑन-द-स्पॉट निष्पादन की स्थिति
पाटलिपुत्र अंचल
- कुल आवेदन: 86
- पटना नगर निगम से संबंधित: 66
- अन्य विभागों से संबंधित: 20
- ऑन-द-स्पॉट समाधान: 24
बांकीपुर अंचल
- कुल आवेदन: 78
- पटना नगर निगम से संबंधित: 24
- अन्य विभागों से संबंधित: 54
- ऑन-द-स्पॉट समाधान: 21
नूतन राजधानी अंचल
- कुल आवेदन: 18
- पटना नगर निगम से संबंधित: 16
- अन्य विभागों से संबंधित: 02
- ऑन-द-स्पॉट समाधान: 08
अजीमाबाद अंचल
- कुल आवेदन: 36
- पटना नगर निगम से संबंधित: 17
- अन्य विभागों से संबंधित: 19
- ऑन-द-स्पॉट समाधान: 04
कंकड़बाग अंचल
- कुल आवेदन: 39
- पटना नगर निगम से संबंधित: 19
- अन्य विभागों से संबंधित: 20
- ऑन-द-स्पॉट समाधान: 04
पटना सिटी अंचल
- कुल आवेदन: 22
- पटना नगर निगम से संबंधित: 19
- अन्य विभागों से संबंधित: 03
- ऑन-द-स्पॉट समाधान: 16