{"_id":"6a314a31e01115142f016647","slug":"bihar-news-who-is-the-third-party-amidst-the-dispute-between-faisal-khan-and-roshan-anand-coaching-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: फैजल खान और रौशन आनंद के विवाद के बीच तीसरा कौन, दोनों की लड़ाई से किसको फायदा? जानें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: फैजल खान और रौशन आनंद के विवाद के बीच तीसरा कौन, दोनों की लड़ाई से किसको फायदा? जानें सबकुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार
Patna News: दो कोचिंग संस्थानों के बीच घमासान जारी है। रौशन आनंद अपने पैतृक गांव में हैं। उन्होंने फैजल खान पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। फैजल खान ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में कोई तीसरा साजिश रचकर फायदा उठाना चाहता है। इन बयानों ने घमासान मचा दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
फैजल खान और रौशन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के सबसे चर्चित दो कोचिंग संचालकों के बीच का विवाद अब अलग मोड़ ले चुका है। दोनों कोचिंग संचालकों के बीच के बीच का जंग अब लंबा चलने वाला है क्योंकि, दो में से एक ने लंबी लड़ाई लड़ने का एलान कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने यान अपने प्रतिद्वंदी की की सच्चाई भी सबके सामने लाने का वादा किया है। हम बात कर रहे हैं चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर फैजल खान उर्फ खान सर और रौशन आनंद के बीच की लड़ाई की। मंगलवार सुबह कोर्ट ने फैजल खान के अंगरक्षकों को राहत नहीं दी। अब इस मामले में 20 जून को सुनवाई होगी खान सर की अग्रिम जमानत पर भी इसी दिन सुनवाई होनी है। इस बीच रौशन आनंद ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है। उन्हें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी समर्थन दे रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने भी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। अब सरकार ने इस मामले पर गंभीर हो गई है।
इन सब के बीच फैजल खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया देते दिखे। रौशन आनंद के आरोपों पर उन्होंने खास टिप्पणी तो नहीं की लेकिन यह बात स्पष्ट कर दिया कि हम दोनों के अलावा कोई तीसरा है जो यह सब करवा रहा है। आखिर वो पांच लोग कौन थे? जो प्रिंस के साथ थे। वह लोग क्या कर रहे थे। समय का च्रक है। यह सब कोई तीसरा करवा रहा है। फैजल खान ने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत का जिम्मेदार भी इसी तीसरे को बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम दोनों की लड़ाई का लाभ कोई तीसरा लेना चाहता है ताकि उसकी कोचिंग चल पाए। यह सब वह अपने फायदे के लिए कर रहा है और साजिश रच रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
गुरु एम रहमान ने क्या कहा? किस पर क्या आरोप लगाया?
इन सब मामलों पर प्रतियोगिकी परीक्षा की तैयारी करने वाले वरिष्ठ शिक्षक गुरु एम रहमान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया और अब पूरा परिवार इस त्रासदी को झेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों कोचिंग संस्थानों ने रिजल्ट की खरीद बिक्री का धंधा शुरू किया था और आज सच सबके सामने है। हालांकि, गुरु रहमान ने यह भी कहा कि इन दोनों की लड़ाई से किसी को फायदा नहीं बल्कि शिक्षा जगत को ही नुकसान हो रहा है। दोनों कोचिंग संस्थानों में हजारों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। मैं दोनों से अपील करता हूं कि अपनी लड़ाई बंद करें। छात्रों से भी अपील है कि दो लोगों की आपसी लड़ाई में पढ़ने की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। पटना पुलिस से अनुरोध है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करें और दोषी को सजा दें।
विज्ञापन
पटना में 12 हजार करोड़ का कारोबार कोचिंग संस्थानों का
दरअसल, पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का सबसे बड़ा हब है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के छात्र यहां आकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। आंकड़ें बताते हैं कि करीब 2300 से अधिक छोटे-बड़े कोचिंग पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। हर साल करीब पांच लाख छात्र पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। इन कोचिंग संस्थानों का बाजार करीब 12 हजार करोड़ रुपये का है। इन सबमें फैजल खान और रौशन आनंद टॉप पांच में गिने जाते हैं। यह दोनों पिछले कुछ वर्षों एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी है। छात्रों की एक बड़ी संख्या इन्हीं दोनों कोचिंग में जाती है। ऐसे में अन्य कोचिंग अच्छे से नहीं चल पाते हैं। शायद यही कारण है कि फैजल खान ने 'तीसरे' की बात कही।
पटना पुलिस ने कहा- जल्द ही सारी बातें हो जाएंगी स्पष्ट
पटना पुलिस की एक टीम नेपाल गई है। पुलिस वहां साक्ष्य एकत्र करेगी। प्रिंस यादव के पांच दोस्त जिसे नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनसे भी पूछताछ करेगी। पटना पुलिस कहना है कि जल्द ही सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग टीम इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
एक दिन पहले यानी सोमवार को जेल से बाहर निकले रौशन आनंद ने कहा ने फैजल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है। मेरे परिवार ने अपने "जिगर का टुकड़ा" खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने, हाई लेवल कमेटी गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने तथा बिहार सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि फैजल खान एक अपराधी है और उसी ने गोली चलवाई और पूरे मामले की साजिश रची। उन्होंने कहा कि वह फैजल खान की "रत्ती-रत्ती" सच्चाई सामने लाएंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि किस नेता के संरक्षण में उसे बचाया जा रहा है। रौशन आनंद ने दावा किया कि जेल के भीतर उनकी हत्या की साजिश भी रची गई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मैनेज करने और धमकाने की कोशिश की गई थी तथा चेतावनी दी गई थी कि यदि मैंने समझौता नहीं किया तो परिणाम भुगतना होगा, इसके बाद ही मेरे भाई कीहत्या हो गई। रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान पढ़ाता नहीं, बल्कि सिर्फ साजिश करता है।
इन सब के बीच फैजल खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर प्रतिक्रिया देते दिखे। रौशन आनंद के आरोपों पर उन्होंने खास टिप्पणी तो नहीं की लेकिन यह बात स्पष्ट कर दिया कि हम दोनों के अलावा कोई तीसरा है जो यह सब करवा रहा है। आखिर वो पांच लोग कौन थे? जो प्रिंस के साथ थे। वह लोग क्या कर रहे थे। समय का च्रक है। यह सब कोई तीसरा करवा रहा है। फैजल खान ने रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत का जिम्मेदार भी इसी तीसरे को बताया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम दोनों की लड़ाई का लाभ कोई तीसरा लेना चाहता है ताकि उसकी कोचिंग चल पाए। यह सब वह अपने फायदे के लिए कर रहा है और साजिश रच रहा। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु एम रहमान ने क्या कहा? किस पर क्या आरोप लगाया?
इन सब मामलों पर प्रतियोगिकी परीक्षा की तैयारी करने वाले वरिष्ठ शिक्षक गुरु एम रहमान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दो बड़े कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में एक परिवार ने अपना बेटा खो दिया और अब पूरा परिवार इस त्रासदी को झेल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों कोचिंग संस्थानों ने रिजल्ट की खरीद बिक्री का धंधा शुरू किया था और आज सच सबके सामने है। हालांकि, गुरु रहमान ने यह भी कहा कि इन दोनों की लड़ाई से किसी को फायदा नहीं बल्कि शिक्षा जगत को ही नुकसान हो रहा है। दोनों कोचिंग संस्थानों में हजारों की संख्या में छात्र पढ़ते हैं उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई है। मैं दोनों से अपील करता हूं कि अपनी लड़ाई बंद करें। छात्रों से भी अपील है कि दो लोगों की आपसी लड़ाई में पढ़ने की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। पटना पुलिस से अनुरोध है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करें और दोषी को सजा दें।
पटना में 12 हजार करोड़ का कारोबार कोचिंग संस्थानों का
दरअसल, पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का सबसे बड़ा हब है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के छात्र यहां आकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। आंकड़ें बताते हैं कि करीब 2300 से अधिक छोटे-बड़े कोचिंग पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करवाते हैं। हर साल करीब पांच लाख छात्र पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। इन कोचिंग संस्थानों का बाजार करीब 12 हजार करोड़ रुपये का है। इन सबमें फैजल खान और रौशन आनंद टॉप पांच में गिने जाते हैं। यह दोनों पिछले कुछ वर्षों एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी है। छात्रों की एक बड़ी संख्या इन्हीं दोनों कोचिंग में जाती है। ऐसे में अन्य कोचिंग अच्छे से नहीं चल पाते हैं। शायद यही कारण है कि फैजल खान ने 'तीसरे' की बात कही।
पटना पुलिस ने कहा- जल्द ही सारी बातें हो जाएंगी स्पष्ट
पटना पुलिस की एक टीम नेपाल गई है। पुलिस वहां साक्ष्य एकत्र करेगी। प्रिंस यादव के पांच दोस्त जिसे नेपाल पुलिस ने हिरासत में लिया है, उनसे भी पूछताछ करेगी। पटना पुलिस कहना है कि जल्द ही सारी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। अलग-अलग टीम इस मामले की जांच गंभीरता से कर रही है। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
Bihar News: फैजल खान के अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत, कोर्ट ने केस डायरी मांगी; रौशन आनंद ने CBI जांच की मांग की
रौशन आनंद ने सीबीआई जांच कराने की मांग कीएक दिन पहले यानी सोमवार को जेल से बाहर निकले रौशन आनंद ने कहा ने फैजल खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि साजिश के तहत उनके भाई की हत्या कराई गई। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे फैसल खान और किसान कोल्ड स्टोरेज के मालिक आरएस प्रसाद की भूमिका है। मेरे परिवार ने अपने "जिगर का टुकड़ा" खोया है, जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने, हाई लेवल कमेटी गठित कर दोबारा पोस्टमार्टम कराने तथा बिहार सरकार से न्याय दिलाने की मांग की। रौशन आनंद ने आरोप लगाया कि फैजल खान एक अपराधी है और उसी ने गोली चलवाई और पूरे मामले की साजिश रची। उन्होंने कहा कि वह फैजल खान की "रत्ती-रत्ती" सच्चाई सामने लाएंगे और यह भी खुलासा करेंगे कि किस नेता के संरक्षण में उसे बचाया जा रहा है। रौशन आनंद ने दावा किया कि जेल के भीतर उनकी हत्या की साजिश भी रची गई थी, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें बचा लिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे मैनेज करने और धमकाने की कोशिश की गई थी तथा चेतावनी दी गई थी कि यदि मैंने समझौता नहीं किया तो परिणाम भुगतना होगा, इसके बाद ही मेरे भाई कीहत्या हो गई। रौशन आनंद ने कहा कि फैजल खान पढ़ाता नहीं, बल्कि सिर्फ साजिश करता है।