{"_id":"6a321e8e30c9b8a26d00da92","slug":"bihar-election-graft-foiled-villagers-catch-man-red-handed-distributing-liquor-to-voters-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने का खेल नाकाम, ग्रामीणों ने शराब बांटते रंगे हाथ पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने का खेल नाकाम, ग्रामीणों ने शराब बांटते रंगे हाथ पकड़ा आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:42 AM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम चम्पारण के बखरिया पंचायत में पैक्स चुनाव से पहले शराब बांटने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से शराब बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया प्रखंड की बखरिया पंचायत में पैक्स चुनाव से ठीक पहले शराब वितरण का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से शराब भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार बखरिया पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव होना है। चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार रात गांव में शराब बांटे जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने मझौलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर अनिल सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से शराब बरामद
पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके पास से शराब के कई पैकेट बरामद किए, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसके वितरण में अन्य लोगों की क्या भूमिका थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: मोबाइल लूट का विरोध पड़ा भारी! सैलून संचालक को बदमाशों ने मारी गोली; जांघ में लगी गोली, हालत गंभीर
चुनाव को प्रभावित करने की आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव से पहले शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते पुलिस को सूचना नहीं दी जाती तो आरोपी आसानी से अपने मंसूबों में सफल हो सकता था। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस घटना ने क्षेत्र में पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका मानना है कि चुनाव जैसे संवेदनशील समय में पुलिस को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी
मझौलिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।