बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया। शाम चार बजे तक 47 प्रतिशत मतदान हुआ। अलग अलग मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे मतदाता काफी उत्साहित दिखे। मुजफ्फरपुर जिले के अलावा सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिले में मतदान चला। चारों जिले में कुल 197 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मुजफ्फरपुर जिले में सबसे ज्यादा 86 बूथ हैं। सीतामढ़ी में 56, वैशाली में 48 और शिवहर में 9 मतदान केंद्र बनाए गए। नौ दिसंबर को मतों की गिनती होगी।
Bihar Election: तिरहुत स्नातक उपचुनाव के लिए इन चार जिलों में वोटिंग खत्म, शाम चार बजे तक 47 फीसदी वोटिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:50 PM IST
सार
Tirhut Graduate By Election: चारों जिले में कुल 197 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुजफ्फरपुर जिले में सबसे ज्यादा 86 बूथ हैं। सीतामढ़ी में 56, वैशाली में 48 और शिवहर में 9 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन