सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: NDA government issues ultimatum to revenue officials on strike, find out what Vijay Sinha said

Bihar News: हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को NDA सरकार ने दिया अल्टीमेटम, जानिए विजय सिन्हा ने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 24 Mar 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि किसी भी हाल में सरकार जनहित से जुड़े मामले से समझौता नहीं करेगी। हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। इसीलिए बुधवार हर हाल में काम पर लौट आएं, वरना...

Bihar News: NDA government issues ultimatum to revenue officials on strike, find out what Vijay Sinha said
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजस्व सेवा के अधिकारियों से की अपील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में हड़ताल पर राजस्व अधिकारियों को डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर हड़ताल पर गए अधिकारी 25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिंह ने हड़ताली अधिकारियों के सामूहिक अवकाश को अवैध करार दिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार राजस्व सेवा के कुछ पदाधिकारियों द्वारा 9 मार्च 2026 से घोषित सामूहिक अवकाश न केवल नियमों के विरुद्ध है, बल्कि इससे आम जनता के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी।
Trending Videos


डिप्टी सीएम बोले-कठोर कार्रवाई की जाएगी

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा और उनके नेतृत्व में आयोजित होने वाले भूमि सुधार जनकल्याण संवाद जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के मद्देनज़र राजस्व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। ऐसे समय में कार्य से अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित पदाधिकारियों को 25 मार्च 2026 की संध्या 5:00 बजे तक हर हाल में अपने पद पर योगदान देना होगा। निर्धारित समयसीमा के बाद अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ सेवा टूट, वेतन कटौती और अन्य कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय से पहले लौटने वालों पर विचार किया जाएगा

विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि जो पदाधिकारी निर्धारित अवधि के भीतर कार्य पर लौट आते हैं, उनके मामले में अवकाश अवधि के समायोजन पर नियमों के अनुसार सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि वे हड़ताल समाप्त कर शीघ्र अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed