Bihar: राबड़ी देवी ने ललन सिंह से पूछा- कितनी पढ़ी-लिखी हैं आपकी माता और पत्नी? सीएम नीतीश से की माफी की मांग
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने कहा कि ललन सिंह लगातार अपने बयानों से महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। इस हरकरतके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही ललन सिंह भी देश की सभी महिलाओं से माफी की मांग करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर जमकर हमला बोला है। विधान परिषद् के बाहर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि ललन सिंह लगातार अपने बयानों से महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उनकी माता और पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी है? उनलोगों की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र दिखाएं। ललन सिंह ने कहा था कि मैं बजट नहीं समझती हूं। यह बयान देकर उन्होंने मेरा ही नहीं देश की महिलाओं का अपमान किया है। जदयू नेता की इस हरकरतके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही ललन सिंह भी देश की सभी महिलाओं से माफी की मांग करें।
इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने बजट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए बजट में बिहार और आंध्रप्रदेश के लिए राशि आवंटित की। बजट 2024 में पूरे देश की अनदेखी की है। सीएम नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जा की मांग कर रहे थे। लेकिन, नरेंद्र मोदी ने केवल उन्हें एक पैकेज थमा दिया। इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है।
जानिए, क्या कहा था ललन सिंह ने
एक दिन पहले यानी 24 जून को केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राबड़ी देवी पर हमला बोल था। उन्होंने कहा था कि अब राबड़ी देवी भी बजट पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। आपलोगों ने कभी उनका दस्तखत देखा है क्या? कितना लंबा साइन करती हैं? बजट जैसी चीज उन्हें कहां से समझ आएगी? ललन सिंह के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई थी।