फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Police failed to control crime, robbery in residence of SPG security guard of PM Narendra Modi news

Bihar : पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे एसपीजी जवान के घर में डाका; तीन साल की बच्ची के सिर पर तमंचा रख लूटपाट

Thu, 23 Nov 2023 02:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 Nov 2023 02:52 PM IST
सार

Bihar Police : बेखौफ अपराधियों ने 3 साल की बच्ची के सिर पर तमंचा रख लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। यह घटना प्रधानमंत्री के सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान के घर में हुई है। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने परिवार के कई सदस्यों के साथ मारपीट भी की।

विज्ञापन
Bihar Police failed to control crime, robbery in residence of SPG security guard of PM Narendra Modi news
तस्वीर में प्रधानमंत्री के साथ राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री के सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवान के घर अपराधियों के एक गिरोह ने जमकर लूटपाट की। इस क्रम में अपराधियों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर घर में रखे गए नगद एवं जेवरात ले उड़े। अपराधियों का विरोध करने पर घर के कई सदस्यों के साथ अपराधियों ने मारपीट भी की। घटना गुरुवार की देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही पटना के खुसरूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डॉग स्कॉइड के माध्यम से अपराधियों को पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच दहशत का माहौल कायम है।

विज्ञापन


विज्ञापन


तीन साल की बच्ची के सिर पर तान दी पिस्टल 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि खुसरूपुर थाना क्षेत्र के राजपूत टोला में डकैतों का एक गिरोह सुनील सिंह के घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गया। उस समय घर में सुनील सिंह अपनी पत्नी, बेटी और घर के कई सदस्यों के साथ अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। डकैतों के घुसते ही आहट की आवाज सुनकर सुनील सिंह और उनका बेटा कमरे से बाहर निकाला। इस बीच डकैतों ने सुनील सिंह और उनके बेटे को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। तब तक आवाज सुनकर सुनील सिंह की बेटी और परिवार के अन्य सदस्य भी जग गये और अपने अपने कमरे से बाहर निकल आए। इस बीच अपराधियों ने एक तीन वर्ष की बच्ची को अपने कब्जे में लेकर उसके सर पर पिस्टल रख दी। अपराधियों ने धमकी देते हुए घर के लोगों को सारे नगद रुपए और जेवरात को उनके हवाले करने की बात कही। अपराधियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर वेलोग ऐसा नहीं करते हैं तो वे मासूम बच्ची को गोली मार देंगे। अपराधियों के इस धमकी से परिवार के सदस्यों ने घर में रखे गए नगद रुपए और जेवरात निकालकर डकैतों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 लाख की हुई है लूट 
सुनील सिंह ने बताया कि घर में सोने चांदी के 13 लाख रुपए के जेवरात और ₹1लाख रूपये नगद थे। सुनील सिंह ने बताया कि उनका बेटा राहुल कुमार प्रधानमंत्री कार्यालय में एसपीजी जवान के रूप में पदस्थापित हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद खुसरूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी है। खुसरूपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डकैतों की संख्या लगभग 14 से 15 बताई गई है। उन्होंने बताया कि डॉग स्कॉइड के माध्यम से डकैतों को खोज शुरू कर दी गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed