{"_id":"6a159d0efad6b42ede052989","slug":"bihar-state-election-commission-begins-advanced-training-for-multi-post-s3-evm-ahead-of-municipal-polls-2026-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया होगी हाईटेक, मल्टी पोस्ट EVM पर विशेष प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया होगी हाईटेक, मल्टी पोस्ट EVM पर विशेष प्रशिक्षण शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 26 May 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar Municipal Election 2026: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी नगरपालिका चुनाव 2026 को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है। पहली बार मल्टी पोस्ट S3 मॉडल EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके सफल संचालन के लिए आयोग कार्यालय में मास्टर ट्रेनर्स को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मल्टी पोस्ट ईवीएम की ट्रेनिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आगामी नगरपालिका आम और उप निर्वाचन 2026 को तकनीकी रूप से अधिक आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने की दिशा में बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने पहली बार हाईटेक मल्टी पोस्ट S3 मॉडल EVM का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इस नई तकनीक के माध्यम से मतदाता एक ही समय में विभिन्न पदों के लिए आसानी से मतदान कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग का मानना है कि इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी।
तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मल्टी पोस्ट S3 मॉडल EVM और EVM मैनेजमेंट सिस्टम (EMS) के सफल संचालन के लिए आयोग कार्यालय में 25 मई से 27 मई 2026 तक तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन सारण, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और सीवान जिलों के मास्टर ट्रेनर्स को विस्तृत तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ के.वी. कमल तेज और आदित्य सी.जी. ने सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण संचालित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
EVM और EMS की तकनीकी जानकारी
राज्य निर्वाचन आयोग, पूर्वाह्न सत्र में 53 मॉडल EVM की विशेषताओं, संचालन प्रणाली, सिक्योर मेमोरी मॉडल (SMM), टोटलाइजर फीचर्स, ऑक्जिलरी प्रिंटर, फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) और SDPC प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद आयोजित EMS तकनीकी सत्र में ईवीएम मैनेजमेंट सिस्टम की लाइव डेमॉस्ट्रेशन के जरिए चुनाव प्रबंधन की डिजिटल प्रक्रिया को समझाया गया।
Trending Videos
मॉक पोल और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग, अपराह्न सत्र में मास्टर ट्रेनर्स को वास्तविक मतदान जैसी परिस्थितियों में मॉक पोल कराया गया। इस दौरान बैलट सेटिंग, कैंडिडेट मैपिंग और रिजल्ट डिस्प्ले का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की तकनीकी जिज्ञासाओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा प्रश्नोत्तर सत्र में किया गया। वहीं प्रशिक्षण की प्रभावशीलता जांचने के लिए दक्षता परीक्षण भी आयोजित किया गया। आयोग के अनुसार, प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स अब अपने-अपने जिलों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देंगे, ताकि आगामी निकाय चुनाव में नई तकनीक का सफल और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
Bihar: अब कर्मचारियों को हर तीन महीने में करनी होगी फैमिली ट्रिप; बिजली-पेट्रोल बचत के लिए क्या निर्देश दिया?
मतदान केंद्र सूची का अंतिम प्रकाशन
राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी दी कि नगरपालिका आम और उप निर्वाचन 2026 के लिए मतदान केंद्रों की अंतिम सूची 25 मई 2026 को प्रकाशित कर दी गई है। मतदाता आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मतदान केंद्र और मतदाता सूची से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1800-3457-243 भी जारी किया है, जहां नागरिक निर्वाचन संबंधी सूचना, सुझाव और शिकायत दर्ज करा सकते हैं।