सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Day heat will increase by six degrees in four days, no chance of rain; weather in Patna

Bihar Weather: चार दिन में छह डिग्री तक बढ़ेगी दिन में गर्मी, बारिश के आसार नहीं; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Sat, 11 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप और बढ़ती गर्मी को देखते हुए दोपहर में बाहर निकलने से बचें। तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें। साफ मौसम और बढ़ते तापमान के चलते हीट से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
 

Bihar Weather: Day heat will increase by six degrees in four days, no chance of rain; weather in Patna
बिहार में बढ़ने लगी गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अब बिहार का मौसम शुष्क हो गया है। कहीं भी बारिश नहीं हुई है। शनिवार सुबह से कई जिलों में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ने लगी है। हालांकि, पटना और अरवल जिलों में अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे सुबह में मौसम में हल्की ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले 2-3 दिनों में 2 से 4 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।पूर्वानुमान के अनुसार अगले 1-2 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Trending Videos


पिछले 24 घंटे में कहां कैसा मौसम रहा?
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस से 37.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे अधिक तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस मोतीहारी में दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस से 23.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

BPSC TRE 4: शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन पर तेजस्वी ने NDA को घेरा, कहा- युवाओं के सपनों का कत्ल कर रही सरकार

पटना का मौसम कैसा रहेगा?
राजधानी पटना में आने वाले दिनों में गर्मी लगातार बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में तेजी से वृद्धि होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 12 अप्रैल को तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 13 और 14 अप्रैल को भी तापमान 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जबकि 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पूरे सप्ताह आसमान साफ रहने और धूप तेज रहने के कारण दिन में गर्मी का असर अधिक महसूस होगा। न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे रातें भी अपेक्षाकृत गर्म रहेंगी। सूर्योदय का समय सुबह 5:31 बजे से घटकर 5:27 बजे तक पहुंच जाएगा, जबकि सूर्यास्त लगभग 6:11 से 6:12 बजे के बीच रहेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed