फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain and lightning alert across Bihar today; check the weather forecast for your district Patna

Bihar Weather: पूरे बिहार में आज भी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल

Sun, 12 Jul 2026 10:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 12 Jul 2026 10:02 AM IST
सार

Weather Forecast: बिहार वासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है पिछले दो दिनों से पटना समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। आज कई जिलों में धूप नहीं निकली है। आज भी कई जिलों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
 

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain and lightning alert across Bihar today; check the weather forecast for your district Patna
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मानसून सक्रिय बना हुआ है। आज सुबह भी पटना समेत कई जिलों हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी बिहार के पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के लगभग सभी अन्य जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ऑरेंज अलर्ट जिलों में मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और आंशिक रूप से आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज गर्जन और वज्रपात की आशंका जताई है।
विज्ञापन

 

इधर, यलो अलर्ट वाले पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बांका व जमुई समेत अधिकांश जिलों में गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है।

विज्ञापन


पटना में अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 12 से 15 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। आज से 15 जुलाई के बीच आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों तक पटना में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मौसम विभाग की यह सलाह जरूर याद रखें

  • खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • किसानों को मौसम को देखते हुए कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
  • बिजली चमकने के दौरान घर के अंदर सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
  • निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed