{"_id":"6a53122ee0b237a51c082e6b","slug":"bihar-hajipur-father-son-shot-dead-vaishali-news-hindi-news-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4492750-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सुबह-सुबह आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, वैशाली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सुबह-सुबह आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, वैशाली में दोहरे हत्याकांड से सनसनी
Sun, 12 Jul 2026 10:24 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:24 AM IST
सार
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में जमीन और रास्ते के विवाद में एक युवक ने अपने चाचा और भारतीय सेना में कार्यरत चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
मृत जवान व पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में रविवार सुबह जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में एक युवक ने कथित तौर पर अपने चाचा और भारतीय सेना में कार्यरत चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 60 वर्षीय मुनरिक राय और उनके 35 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार राय के रूप में हुई है। जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में जवान थे और छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।
पुरानी रंजिश और जमीन विवाद बना हत्या की वजह
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के बीच लंबे समय से जमीन और रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मुनरिक राय के भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें मुनरिक राय और उनके बेटे जितेंद्र कुमार राय को गोली लग गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोलीबारी से गांव में मची अफरातफरी
गोली चलने की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें- Bihar: तेज रफ्तार हाइवा ने मजदूर को कुचला, मौत के बाद फूटा गुस्सा; मुआवजे की मांग को लेकर घंटों जाम
एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य
घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार और नगर थाना अध्यक्ष सिकंदर कुमार भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। मामले की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है।
मृतक पंचायत चुनाव लड़ चुके थे
ग्रामीणों के अनुसार, मुनरिक राय पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी रह चुके थे। वहीं, सेना के जवान जितेंद्र कुमार अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है।
आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी
सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रास्ते और जमीन के विवाद को लेकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।