फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Yellow alert for 20 districts, rain in Patna; Monsoon Update Bihar Weather News Forecast

Bihar Weather: बिहार के 20 जिलों में यलो अलर्ट, पटना में लगातार हो रही है बारिश; 15 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 11 Jul 2026 10:45 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 11 Jul 2026 10:45 AM IST
सार

Monsoon Update मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बिजली चमकने के समय खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की सलाह दी है। साथ ही किसानों और आम नागरिकों से मौसम सामान्य होने तक आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।
 

विज्ञापन
Bihar Weather: Yellow alert for 20 districts, rain in Patna; Monsoon Update Bihar Weather News Forecast
बिहार में बारिश ने दी राहत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। पटना समेत कई जिलों में शुक्रवार देर रात से ही बारिश हो रही है। शनिवार सुबह पटना समेत कई जिलों में मध्यम दर्जे की लगातार बारिश हो रही है। रात से हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पिछले 24 घंटे की बारिश में पटनावासियों को गर्मी से राहत जरूर दिला दी है। कई घरों में बीती रात और आज सुबह एसी नहीं चले। कई घरों में पंखे की भी जरूरत महसूस नहीं हो रही है। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बिहार के 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली जिलों के कुछ हिस्सों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, गरज-चमक, वज्रपात तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 जुलाई तक पूरे बिहार में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन


पटना में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 11 से 15 जुलाई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। 11 जुलाई को आसमान में घने बादल छाए रहने के साथ दिनभर लगातार बारिश होने की संभावना है। वहीं 12 से 15 जुलाई के बीच आंशिक से सामान्य बादल छाए रहेंगे तथा एक या दो दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक पटना में मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन

Bihar : मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा! चार योजनाओं में मिलीं गंभीर अनियमितताएं; अधिकारियों पर लगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में कहां-कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम चंपारण जिले के एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा दर्ज की गई, जबकि गोपालगंज, वैशाली, पूर्णिया और मधेपुरा के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार के अधिकांश क्षेत्रों, उत्तर-मध्य के कई इलाकों तथा दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य का अधिकतम तापमान 28.6 से 36.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिसमें भभुआ (कैमूर) सबसे गर्म रहा, जहां 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं गया में 24.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। पूर्वी चंपारण में 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। वर्षा के आंकड़ों में मैनाटांड़ (पश्चिम चंपारण) में सर्वाधिक 195.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गोपालगंज (86.6 मिमी), चनपटिया (82.4 मिमी), बैकुंठपुर (81.4 मिमी), पतराही बेलसर (78.2 मिमी), रामनगर (76.2 मिमी) और लौरिया नंदनगढ़ (74.6 मिमी) सहित कई स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed