सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar meeting today on giving relief in coronavirus restrictions school reopening night curfew

बिहार: 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया प्रतिबंधों में राहत का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Feb 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रदेश में स्कूल-कॉलेजों को फिर से खोलने पर अहम निर्णय लिया।

CM Nitish Kumar meeting today on giving relief in coronavirus restrictions school reopening night curfew
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद स्कूल-कॉलेजों को खोलने से संबंधित निर्णय रविवार को लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि आठवीं कक्षा तक के स्कूल 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके ऊपर की कक्षाओं के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 100 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे। 

Trending Videos


इसके अलावा सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्विमिंग पूर और रेस्तरां को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित होने की अनुमति दी गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन समूह (सीएमजी) के साथ बैठक में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की और सुधार को देखते हुए प्रतिबंधों में राहत देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन की पूर्वानुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। विवाह समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध कार्यक्रम अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि हम सभी बिहारवासियों को कोविड के कारण अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में यहां कोरोना संक्रमण दर आधा फीसदी से भी कम पर है। फिलहाल प्रदेश में जो प्रतिबंध लागू हैं वह छह फरवरी तक लगाए गए थे। सरकार ने प्रतिबंधों में ढील को लेकर सभी जिलों से सुझाव लिए हैं।  बिहार में अभी राज 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू का नियम लागू है। 

तीसरी लहर के चलते छह जनवरी को लगाए गए थे प्रतिबंध
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए नीतीश सरकार ने छह जनवरी से प्रतिबंध लागू किए थे। आठवीं तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान बंद कर दिए गए थे। इसके अलावा दुकानों-प्रतिष्ठानों को रात आठ बजे तक खुलने की अनुमति दी गई थी। शॉपिंग मॉल, पार्क और सिनेमा हॉल भी आदि बंद कर दिए गए थे।

शनिवार को मिले थे कोरोना के 442 नए मामले, दो की मौत
प्रदेश में में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 442 नए मामले दर्ज किए गए थे। पिछले 24 घंटों में यहां दो संक्रमितों की मौत हुई और 761 लोग ठीक भी हुए। यहां संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर आठ लाख 27 हजार 16 हो गई है। राज्य में फिलहाल 2916 सक्रिय मरीज हैं और अब तक 12,236 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed