सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   samastipur railway loco pilot shot to death

Bihar News: दिनदहाड़े मर्डर से दहला बिहार, घर लौट रहे लोको पायलट को गोलियों से भूना, पुलिस पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे लोको पायलट प्रमोद कुमार की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

samastipur railway loco pilot shot to death
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। ताजपुर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक रेलवे लोको पायलट की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है और लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी पंचायत स्थित ताजपुर-हलई सड़क पर दरजनिया पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान राजेंद्र कापर के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में लोको पायलट (रेल ड्राइवर) के पद पर कार्यरत थे।
Trending Videos


घात लगाकर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हमले की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके शरीर पर कई गोलियों के निशान पाए गए। गोली लगते ही उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर उमड़ी भीड़

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस वारदात को लेकर गहरा आक्रोश जताया और जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। लोगों का कहना है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली

सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आपसी रंजिश, लूटपाट या अन्य कारणों की संभावना भी शामिल है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

|

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed