सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Samrat Choudhary Directs to Connect All District Headquarters With Four-Lane Roads

Bihar: 'सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ें', सम्राट चौधरी ने सड़क नेटवर्क को मजबूत करने का दिया निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 26 May 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Highway Project: बिहार में सड़क नेटवर्क को और ज्यादा मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने बड़ी पहल की है।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कई दिशा-निर्देश दिए। राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़क से जोड़ने का निर्देश दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला...

CM Samrat Choudhary Directs to Connect All District Headquarters With Four-Lane Roads
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास, 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ सभागार में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में चल रही सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति तथा भावी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाई-वे और अन्य सड़क परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति और उनके पूर्ण होने की संभावित समयसीमा पर भी विस्तार से चर्चा की।



सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन से जोड़ने का निर्देश
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लोगों की त्वरित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों से लोग पांच घंटे के भीतर पटना पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों को फोर लेन सड़क से जोड़ा जाए। साथ ही राज्य में चल रहे एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाई-वे परियोजनाओं को तीव्र गति और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन और उद्योग क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासत क्षेत्रों, औद्योगिक कॉरिडोर, विशेष कृषि उत्पादन क्षेत्रों और प्रमुख बाजारों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना था कि इससे राज्य की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

Bihar Election: बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया होगी हाईटेक, मल्टी पोस्ट EVM पर विशेष प्रशिक्षण शुरू

पुलों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने पुलों की गुणवत्ता और मजबूती की नियमित जांच कराने की भी बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्रिज मेंटेनेंस पॉलिसी को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। साथ ही विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर विक्रमशीला पुल के स्थायी पुनर्स्थापन का कार्य कराया जाए। इसके अलावा कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल परियोजना को जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा करने का निर्देश भी दिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed