सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress party targets PM Modi government Amrit Kaal as Vinash Kaal called by congress patna Bihar news bjp

Bihar : कांग्रेस ने पीएम के 12 साल शासनकाल पर साधा निशाना, अमृतकाल को बताया विनाशकाल; मोदी सरकार पर जमकर बोला

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Sun, 14 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : कांग्रेस पार्टी ने आज पीएम मोदी और उनके 12 साल के शासनकाल पर जमकर हमला किया। पीएम मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों के बीच कांग्रेस ने देश की आम जनता, छात्र, नौजवान, किसान और महिलाओं की समस्याओं की चर्चा करते हुए अमृतकाल को विनाशकाल बताया है।

Congress party targets PM Modi government Amrit Kaal as Vinash Kaal called by congress patna Bihar news bjp
सदाकत आश्रम पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जुलाई महीने में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना पहुँच रहे हैं, जो युवाओं को केंद्र सरकार के खिलाफ गोलबंद करने की कोशिश करेंगे। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने पीएम मोदी के 12 वर्षों के शासनकाल पर भी चोट किया।इस दौरान राजेश राम ने कहा कि देश में एनडीए शासन के पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास की गति को अवरुद्ध कर देश को दशकों पीछे धकेलने का काम किया है। आज जब भाजपा इन 12 वर्षों को अपनी उपलब्धियां बताते नहीं थक रही है, तब देश की आम जनता, छात्र, नौजवान, किसान और महिलाएं संकट के आंसू रोने को मजबूर हैं। भाजपा जिसे अमृतकाल कह रही है, वह वास्तव में देश का विनाशकाल है।



किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, आत्महत्या की संख्या बढ़ी 
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लोकलुभावन वादा किया था, लेकिन वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 10,546 किसानों ने आत्महत्या की, जो बेहद चिंताजनक और दुखद है। राजेश राम ने आगे कहा कि किसानों को आज तक उनकी फसलों पर सी2 स्वामीनाथन फॉर्मूले के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : परीक्षार्थियों ने पाटलिपुत्र जंक्शन को तहसनहस किया; ट्रेन में देरी पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


अच्छे दिन का कड़वा सच
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पीएम मोदी ने अच्छे दिन आने वाले हैं, का नारा देकर देश की जनता को सबसे बुरे दिनों में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि साल 2014 में जो घरेलू गैस सिलेंडर 410 रुपए का था, वह आज 2026 में 1100 रुपए के पार जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार हैं, जिससे आम इंसान का जीना मुहाल हो गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: खान सर के कोचिंग में तोड़फोड़ के आरोपी की होटल में संदिग्ध मौत; रौशन आनंद के भाई का शव नेपाल में मिला

 अर्थव्यवस्था और छोटे व्यापारियों की टूटी कमर
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार काले धन और आतंकवाद पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने काले धन और आतंकी फंडिंग को रोकने के नाम पर देश पर नोटबंदी थोपी थी। लेकिन 99.3% नोट आरबीआई के पास वापस आ गए। इतना ही नहीं देश में आतंकी घटनाओं में कमी आने के बजाय बढ़ोतरी हो गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 
देश में जीडीपी और रोजगार को भी भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि तुगलकी नोटबंदी के कारण देश की जीडीपी में 2% की गिरावट दर्ज की गई और करीब 15 लाख नौकरियां चली गईं। छोटे व्यवसायी इस आर्थिक मार से आज तक उबर नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed