सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 2 men arrested after dispute over wives, accused of circulating objectionable photos and videos

Bihar News: पत्नियों के विवाद में फंसे दो युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Darbhanga News: दरभंगा में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों ने बदले की भावना से एक-दूसरे की पत्नियों से जुड़ी सामग्री प्रसारित की थी। पुलिस ने कार्रवाई कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Bihar News: 2 men arrested after dispute over wives, accused of circulating objectionable photos and videos
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा में साइबर थाना की पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला तब सामने आया जब दोनों युवकों की पत्नियों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने एक-दूसरे की पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किए थे।

Trending Videos

 
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पत्नियों की शिकायत पर
साइबर थाना में दर्ज आवेदन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में एक मनीगाछी थाना क्षेत्र का निवासी है, जबकि दूसरा सकतपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। दोनों की पत्नियों ने अपने-अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साइबर डीएसपी ने दी मामले की जानकारी
साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि दोनों आरोपियों की पत्नियों ने एक-दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापामारी कर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
 
ब्लैकमेल और वायरल करने का मामला आया सामने
जांच के दौरान सामने आया कि मनीगाछी थाना क्षेत्र के आरोपी युवक राम सुजीत शर्मा ने एक अविवाहित युवती से फोन पर बातचीत के दौरान उसका आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा और शादी नहीं करने की धमकी देने लगा। नवंबर 2025 में युवती की शादी होने के बाद आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

पढ़ें- Bihar Crime: शख्स की गोली मारकर हत्या, घर लौटने के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
 
बदले की भावना से दूसरी घटना
जब इस घटना की जानकारी युवती के पति कमलेश महतो को हुई, जो सकतपुर थाना क्षेत्र का निवासी है, तो उसने भी बदले की भावना से आरोपी राम सुजीत शर्मा की पत्नी के फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर उसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों की पत्नियां अलग-अलग साइबर थाना पहुंचीं और अपने-अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
 
पुलिस ने दोनों को भेजा न्यायिक हिरासत में
साइबर थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने कहा कि एक ओर देश में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है, वहीं महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ होने वाली ऐसी घटनाओं को पुलिस गंभीरता से ले रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed