सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two Death in collision Auto and Bike in darbhanga Bihar

Bihar News: ऑटो बाइक की टक्कर में दो की मौत, आधा दर्जन लोग जख्मी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sat, 07 Mar 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: दरभंगा के बड़गांव थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को डीएमसीएच रेफर किया गया है। 

Two Death in collision  Auto and Bike in darbhanga Bihar
अस्पताल में विलाप करते परिजन
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के अखतबारा गांव के पास तेज रफ्तार ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos


पुलिस ने शवों को डीएमसीएच भेजा
मौके पर पहुंची बड़गांव थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को डीएमसीएच रेफर किया गया है। बताया जाता है कि ऑटो पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार होकर यात्रा कर रहे थे। घटना के बाद मौत की सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के बोहरबा गांव निवासी बिंदुल मुखिया और सहरसा जिले के महिसी थाना क्षेत्र के पसवार गांव निवासी 15 वर्षीय गुलशन कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के परिवारों में मातम छा गया। गुलशन की मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था।

कैसे हुआ हादसा?
बताया गया कि गुलशन बाइक पर तीन लोग सवार होकर अपने नाना-नानी से मिलने अखतबारा गांव आया था। हादसा नानी से मिलकर लौटने के दौरान हुआ, जब उसकी बाइक की सीधी टक्कर तेज रफ्तार ऑटो से हो गई। इस हादसे में ओमप्रकाश पोद्दार, बिरजू साह और सोचती कुमारी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: वैशाली के महुआ में फायरिंग से दहशत, वीडियो बनाने को लेकर विवाद के बाद बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

पुलिस ने क्या बताया?
इस संबंध में बड़गांव थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं तीन गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। साथ ही दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed