{"_id":"6a69981c936cca2e310ed8df","slug":"bihar-crime-minor-horribly-assaulted-left-in-field-with-offensive-note-stuck-to-her-back-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नाबालिग से हैवानियत! सामूहिक दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़ा, पीठ पर आपत्तिजनक चिट्ठी चिपकाकर भागे दरिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नाबालिग से हैवानियत! सामूहिक दुष्कर्म के बाद खेत में छोड़ा, पीठ पर आपत्तिजनक चिट्ठी चिपकाकर भागे दरिंदे
Wed, 29 Jul 2026 11:57 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:57 AM IST
सार
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी गंभीर हालत में मक्के के खेत से मिली। परिजनों के अनुसार, आरोपितों ने उसकी पीठ पर आपत्तिजनक संदेश वाली चिट्ठी भी चिपकाई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव में नाबालिग किशोरी से कथित सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगलवार देर रात तीन युवकों ने किशोरी को गांव स्थित आरा मिल के पीछे मक्के के खेत में ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया।
नाबालिग को गंभीर हालत में छोड़कर भागे परिजन
घटना के बाद आरोपित किशोरी को गंभीर हालत में खेत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने खोजबीन के दौरान उसे सुनसान खेत से बरामद किया और मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि वारदात के बाद आरोपितों ने किशोरी की पीठ पर आपत्तिजनक संदेश लिखी एक चिट्ठी भी चिपका दी थी।
ये भी पढ़ें- बाबा मणिराम अखाड़े में आज से मेले का भव्य का आगाज, देश का इकलौता दरबार जहां प्रसाद में चढ़ता है 'लंगोट'
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।