फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Actor Lopamudra Raut House Theft Case Accused Arrested Used Stolen Cash to Buy Land for Sister

Bihar: अभिनेत्री लोपामुद्रा के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के पैसों से बहन के नाम खरीदी थी जमीन

Fri, 07 Aug 2026 02:12 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 02:12 PM IST
सार

मुंबई की फिल्म अभिनेत्री लोपामुद्रा रावत के घर हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने दरभंगा से आरोपी चंदन मुखिया को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लग्जरी घड़ी, दो सोने के बिस्किट, 9 लाख रुपये नकद और करीब 50 लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है। आरोपी पर चोरी के पैसों से जमीन खरीदने का भी आरोप है।

विज्ञापन
Actor Lopamudra Raut House Theft Case Accused Arrested Used Stolen Cash to Buy Land for Sister
सोनकी थाना पर मौजूद मुंबई पुलिस की टीम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुंबई की फिल्म अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत के घर हुई करीब एक करोड़ रुपये की चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा जिले के सोनकी थाना क्षेत्र के गोठ मिट्टी निवासी कमलेश मुखिया के पुत्र चंदन मुखिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12.50 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी, करीब 50 लाख रुपये का चोरी का सामान और 9 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, फिल्म अभिनेत्री ने मुंबई के सांताक्रूज थाना में अपने घर में हुई चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तकनीकी जांच, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुंबई पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान मुंबई पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी चंदन मुखिया ने चोरी के पैसों से अपनी बहन के नाम पर दो कट्ठा जमीन खरीदी थी। इसी मामले में पुलिस ने सोनकी थाना क्षेत्र के देकुली बाजार स्थित हार्डवेयर व्यवसायी कैलाश साह से भी पूछताछ की। वहीं, एक ज्वेलर्स से पूछताछ के आधार पर दो सोने के बिस्किट भी बरामद किए गए हैं। मुंबई पुलिस सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और चोरी गए अन्य सामानों की बरामदगी की प्रक्रिया चल रही है। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन


वेंटिलेटर के रास्ते घर में घुसकर की थी चोरी
मुंबई पुलिस के अनुसार, फिल्म अभिनेत्री लोपामुद्रा रावत के घर में वेंटीलेटर के रास्ते प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के समय अभिनेत्री घर पर मौजूद नहीं थीं। चोरों ने घर से 20 से 25 लाख रुपये नकद, दो सोने के बिस्किट, 12.50 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी समेत करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली थी। घर लौटने पर अभिनेत्री ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा और सांताक्रूज थाना में एक करोड़ रुपये की चोरी का मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुद्र किनारे करता था रेकी
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी चंदन मुखिया समुद्र किनारे घूम-घूमकर बंद घरों की रेकी करता था और उन्हें निशाना बनाता था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अभिनेत्री के घर की चार से पांच दिनों तक रेकी की थी। घर में किसी के नहीं होने की पुष्टि होने के बाद उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें- अस्पताल का गजब कारनामा! टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप


हार्डवेयर व्यवसायी ने क्या कहा?
मुंबई पुलिस की पूछताछ के बाद हार्डवेयर व्यवसायी कैलाश साह ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन के हिस्से की जमीन 44 लाख रुपये में बेची थी। उन्हें यह जानकारी नहीं थी कि भुगतान चोरी के पैसों से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जमीन की रजिस्ट्री रद्द होती है तो वे पूरी राशि वापस करने को तैयार हैं।

क्या बोली स्थानीय पुलिस?
इस संबंध में सोनकी थानाध्यक्ष ने बताया कि मुंबई पुलिस चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में दरभंगा आई है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed