सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Akasa Air direct flights between Darbhanga and Bengaluru excellent passenger growth 57.1 percent

Bihar: दरभंगा से बेंगलुरु के लिए अकासा एयर की सीधी उड़ान सेवा शुरू, स्पाइसजेट के बाद बड़ी जिम्मेदारी मिली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Sun, 05 Apr 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा से बेंगलुरु के लिए अकासा एयर की सीधी उड़ान सेवा शुरू हुई। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिली है। दरभंगा एयरपोर्ट ने 57% यात्री वृद्धि के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Bihar News: Akasa Air direct flights between Darbhanga and Bengaluru excellent passenger growth 57.1 percent
यात्रियों को पास देकर विदा करते सांसद गोपाल जी ठाकुर व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए अकासा एयर ने रविवार से सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत कर दी। इसका उद्घाटन दरभंगा एयरपोर्ट पर सांसद गोपाल जी ठाकुर और कंपनी के अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर दरभंगा पहुंचे यात्रियों का एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार और अकासा एयर के अधिकारियों ने स्वागत किया। बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को गुलाब का फूल और बोर्डिंग पास देकर रवाना किया गया। इस नई सेवा की शुरुआत से मिथिलांचल के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Trending Videos

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्री और अकासा एयर का आभार जताया। उन्होंने बताया कि पहले स्पाइसजेट की सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मधुबनी में दिनदहाड़े फायरिंग का मामला, युवक को मारी दो गोलियां; गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती

दरभंगा एयरपोर्ट ने पैसेंजर ग्रोथ के मामले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना और गया एयरपोर्ट को पीछे छोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी तक यहां से 7.11 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 4.52 लाख थी। यानी लगभग 2.58 लाख यात्रियों की बढ़ोतरी हुई है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, दरभंगा में यात्रियों की संख्या में 57.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि पटना और गया में यह वृद्धि क्रमशः 18.5 और 7 प्रतिशत रही। वर्तमान में दरभंगा से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद के लिए भी सीधी उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। इस मौके पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि बेंगलुरु जैसी आईटी राजधानी से दरभंगा का सीधा जुड़ाव क्षेत्र के विकास को नई गति देगा और यह सेवा लोगों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed