सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Aunt eloped with nephew love affair

Bihar News: इश्क में अंधी हुई चाची, भतीजे संग हुई फरार, बेटी के गहने और 50 हजार नगद भी ले गई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला चांदनी देवी अपने देवर के बेटे प्रभाष लाल देव के साथ फरार हो गई। महिला अपनी ढाई साल की बेटी, गहने और 50 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई है।

Bihar News : Aunt eloped with nephew love affair
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के दरभंगा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला अपने ही देवर के बेटे के साथ फरार हो गई। महिला अपनी ढाई साल की मासूम बेटी, गहने और 50 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई है। मामले में सास ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।
Trending Videos


भतीजे के साथ फरार हुई महिला, बच्ची भी साथ ले गई

दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के टिकापट्टी गांव की रहने वाली 22 वर्षीय चांदनी देवी अपने देवर के बेटे प्रभाष लाल देव (23 वर्ष) के साथ फरार हो गई है। महिला अपनी ढाई साल की बेटी को भी साथ ले गई है। इस मामले को लेकर महिला की सास रेखा देवी ने अलीनगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहने और 50 हजार रुपये भी साथ ले जाने का आरोप

थाने में दिए गए आवेदन में सास ने आरोप लगाया है कि चांदनी देवी घर से गहने-जेवर और 50 हजार रुपये नगद भी अपने साथ ले गई है। घटना के बाद से ही महिला और युवक दोनों का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

दो साल से चल रहा था प्रेम संबंध

सास रेखा देवी ने बताया कि उनकी बहू का देवर के बेटे प्रभाष के साथ पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात की जानकारी कई बार प्रभाष के पिता कृष्ण मुरारी देव को भी दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। रेखा देवी ने बताया कि उनके बेटे गोपाल लाल देव की शादी चार साल पहले चांदनी देवी से हुई थी। दोनों की एक ढाई साल की बेटी भी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करता है। शादी के बाद कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे चांदनी के व्यवहार में बदलाव आने लगा और उसने परिवार से बातचीत कम कर दी।

मायके से लौटने के बाद हुई फरारी

परिवार के अनुसार, तबीयत खराब होने पर चांदनी अपने मायके चली गई थी। कुछ दिन बाद 12 मार्च को उसका भाई उसे वापस ससुराल छोड़ गया। लेकिन 20 मार्च को वह अचानक प्रभाष के साथ फरार हो गई। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पढ़ें: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी 

पति ने कहा- अब साथ नहीं रखना चाहता

महिला के पति गोपाल लाल देव ने बताया कि उनकी पत्नी उनके ही भतीजे के साथ फरार हो गई है। उन्होंने कहा कि अब वह पत्नी के इस व्यवहार से परेशान हो चुके हैं और उसके साथ नहीं रहना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी ने उन्हें पत्नी को साथ रखने के लिए मजबूर किया तो वह कोई खौफनाक कदम उठा सकते हैं।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, तलाश जारी

अलीनगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस महिला और बच्ची की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही दोनों को सकुशल बरामद करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed